CM योगी की गैर-मौजूदगी में UP बीजेपी अध्यक्ष ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ की गैर-मौजूदगी में ही एक मीटिंग की. लखनऊ में पार्टी हेडक्वार्टर में हुई इस मीटिंग में किन मुद्दों पर चर्चा की गई, यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि मीटिंग देर तक चली है.

Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य, सीएम योगी, ब्रजेश पाठक केशव प्रसाद मौर्य, सीएम योगी, ब्रजेश पाठक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गैर-मौजूदगी में लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मीटिंग की है. इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन माहमंत्री भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि आजमगढ़ और वाराणसी में तय शेड्यूल की वजह से मुख्यमंत्री ने बैठक में शिरकत नहीं की और उनके बगैर ही चार वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक कर ली.

Advertisement

उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले बीजेपी की राज्य इकाई में हलचल देखने को मिल रही है. पिछले दिनों कुछ आपसी विवाद भी सामने आए, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली आना पड़ा.

यह भी पढ़ें: योगी के विभाग को केशव प्रसाद का खत, CM से क्या ब्यौरा मांग लिया?

डिप्टी सीएम ने तब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. तब सूत्रों ने योगी कैबिनेट में कुछ बदलाव की संभावना जताई थी. हालांकि, सूत्र ने मुख्यमंत्री पद में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार किया था.

एक घंटे से भी ज्यादा चली बैठक

सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन सचिव के साथ यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की बैठक हुई, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. कहा जा रहा है कि बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली.

Advertisement

सीएम योगी के विभाग से डिप्टी सीएम का सवाल

बीजेपी के असंतुष्ट माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला भी बोला. उन्होंने सीएम योगी के विभाग से पूछा है कि आउटसोर्सिंग के जरिए की गई भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन किया गया या नहीं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश के मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- मुंगेरीलाल का हसीन सपना...

हालांकि, डिप्टी सीएम मौर्य ने पिछले साल भी अगस्त में एक चिट्ठी लिखकर आउटसोर्सिंग और संविदा से जुड़ी जानकारी मांगी थी. हालांकि, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शुरू हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »