प्रणब मुखर्जी के निधन पर विश्व बिरादरी में शोक, जो बिडेन, पुतिन, शेख हसीना ने किया याद

पुतिन ने अपने संदेश में कहा है कि जब प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति थे और दूसरे पदों पर थे तो उच्च स्तर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की थी और अपने समकक्षों के बीच लोकप्रिय रहे.

Advertisement
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फोटो-पीटीआई) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST
  • प्रणब के निधन पर दुनिया में शोक
  • विश्व के राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • बांग्लादेश में राजकीय शोक की घोषणा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने शोक जताया है. बिडेन ने कहा है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक समर्पित लोक सेवक थे.

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जोय बिडेन ने कहा कि प्रणब इस बात में गहराई से यकीन करते थे कि दोनों देश मिलकर ही दुनिया की चुनौतियों को सुलझा सकते हैं. बिडेन ने कहा है कि मैं और जिल उनके निधन की सूचना से बेहद दुखी हैं. इस मुश्किल वक्त में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के लिए हैं. 

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मृत्यु पर अपने संदेश भेजा है. पुतिन ने अपने संदेश में कहा है कि जब प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति थे और दूसरे पदों पर थे तो उच्च स्तर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की थी और अपने समकक्षों के बीच लोकप्रिय रहे. पुतिन ने कहा है कि रूस के सच्चे मित्र के रूप में प्रणब ने दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने में व्यक्तिगत योगदान दिया.

बांग्लादेश ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बांग्लादेश सरकार ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर 2 सितंबर को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. 2 सितंबर को प्रणब मुखर्जी के निधन के शोक में बांग्लादेश का झंडा आधा झुका रहेगा. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने संदेश में कहा है कि उनका दशकों से प्रणब मुखर्जी के साथ नाता था. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आजादी में प्रणब मुखर्जी  का योगदान कभी नहीं भूलाया जा सकता है. 

Advertisement

इजरायल के राष्ट्रपति रयूवेन रिवलिन ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरी संवेदना जाहिर की है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि इजरायल इस वक्त भारत के लोगों के साथ और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा है कि वे एक ऐसे राजनेता थे जिन्हें अपने देश के अलावा विदेशों में भी बहुत प्रतिष्ठा हासिल थी. वे इजरायल के सच्चे दोस्त थे. जिन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत किया. ॐ शांति. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »