बिना डॉक्यूमेंट भारत पहुंचा अमेरिकी नागरिक, UP बॉर्डर पर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने जॉर्डन ब्राउन नाम के एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement
यूपी में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक. (Photo: screen grab) यूपी में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक. (Photo: screen grab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के पकड़ा गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह भारत में बिना जरूरी दस्तावेज दाखिल हुआ था. सोनौली सीमा पर उसे उस समय अरेस्ट किया गया, जब वह बिना अनुमति नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.

जांच में इस विदेशी नागरिक की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने सुरक्षा एजेंसियों को एक बेहद चौंकाने वाली कहानी बताई. जॉर्डन ने दावा किया कि कुछ समय पहले जब वह थाईलैंड घूमने गया था, तब वहां उसका पासपोर्ट खो गया था. इसके बाद वह किसी तरह श्रीलंका पहुंचा और फिर वहां से नवंबर 2025 में समुद्र के रास्ते अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हो गया.

Advertisement

अब नेपाल भागने की तैयारी

भारत आने के बाद जॉर्डन ब्राउन सीधे गोवा चला गया, तब से वह वहीं छिपकर रह रहा था. हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर के पास पहुंचा. जब वह बिना किसी कानूनी कागजात के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से भारत में रहने या सीमा पार करने से जुड़ा कोई भी सही दस्तावेज नहीं मिला.

इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी

अवैध तरीके से सीमा पार करने और बिना कागजात भारत में रहने के आरोप में जॉर्डन ब्राउन के खिलाफ इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.  पुलिस और खुफिया एजेंसियां फिलहाल उसके बयानों की सच्चाई का पता लगा रही हैं. इस बात की भी गहराई से जांच की जा रही है कि क्या वह किसी गलत इरादे से भारत आया था या इसके पीछे कोई और कहानी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »