दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, उज्ज्वला योजना के तहत मिलेगा फ्री सिलेंडर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली जाएं. दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घरों में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए. 

Advertisement
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 02 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

योगी सरकार यूपी के लोगों को दीपावली पर तोहफा देने जा रही है. सरकार ने चुनावी वादे के तहत फ्री एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है. ये सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को दिया जाएगा. दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली जाएं. दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घरों में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए. 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो. आदित्यनाथ ने यह बात सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक में कही, जहां उन्होंने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए. 

उन्होंने कहा, "त्योहारों के अवसर पर पुलिस और प्रशासन चौबीसों घंटे अलर्ट रहे. सभी जिले पिछले वर्षों में त्यौहारों के दौरान राज्य में हुई हर छोटी-बड़ी घटना का आकलन करें और व्यवस्था करें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि से लेकर छठ तक पूरे त्यौहारी सीजन के दौरान कहीं भी एक भी अप्रिय घटना न हो." 

उन्होंने कहा कि कहीं भी मांस की खुली बिक्री या अवैध बूचड़खानों का संचालन नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, "धार्मिक स्थलों के पास मांस और शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए. शराब की दुकानें निर्धारित समय पर ही खोली जानी चाहिए. अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए. अगले दो दिनों के भीतर सभी दुर्गा पूजा समितियों से थाना, सर्किल और जिला स्तर पर संपर्क किया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »