कोरोना: डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कब तक आ सकती है वैक्सीन, कहा- 25 से 30 करोड़ लोगों के लिए प्लान तैयार

उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस और नियमों का ध्यान रखें और उनका अनुपालन करें. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी जरूरी है.

Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन.(फाइल फोटो- PTI) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन.(फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST
  • स्वास्थ्य मंत्री बोले- 25 से 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का प्लान तैयार
  • अगले साल की शुरुआत में आ सकती है कोरोना वैक्सीन

कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राहत भरी खबर दी है. उनका कहना है कि साल 2021 के शुरुआती तीन चार महीनों के दौरान कोरोना वैक्सीन आ सकती है. उन्होंने कहा कि साल के पहले तीन चार महीनोंं में हो सकता है कि हम देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिला पाएं.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास अगले साल जुलाई- अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन देने का प्लान है. हम इस प्लान के मद्देनजर काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस और नियमों का ध्यान रखें और उनका अनुपालन करें. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी जरूरी है.

इससे पहले हाल ही में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में लगीं तीन टीमों के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डी के दल से कोविड-19 के वैक्सीन को विकसित किए जाने के संबंध में जानकारी हासिल की.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कंपनियों में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन समाधान के साथ आने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई. पीएम ने इन कंपनियों से वैक्सीन के वितरण पर सुझाव भी मांगा.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »