उदयनिधि ने विजय की सरकार को बताया 'सोफा मॉडल', जानें किस बात पर भड़के

चेन्नई के परंदूर एयरपोर्ट को लेकर तमिलनाडु में सियासी घमासान बढ़ गया है. उदयनिधि स्टालिन ने परियोजना रोकने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य से जोड़ दिया है.

Advertisement
चेन्नई के परंदूर एयरपोर्ट को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में घमासान छिड़ गया है. (Image: PTI) चेन्नई के परंदूर एयरपोर्ट को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में घमासान छिड़ गया है. (Image: PTI)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

तमिलनाडु में परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. डीएमके नेता और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने परियोजना रद्द करने के फैसले पर सरकार की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने मौजूदा सरकार को ‘सोफा मॉडल’ सरकार बताते हुए कहा कि चेन्नई के विकास के लिए जरूरी इस प्रोजेक्ट को रोकना सही फैसला नहीं है.

उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI, मिनिस्ट्री ऑफ सिविस एविएशन और दूसरी संबंधित एजेंसियां इस परियोजना को लेकर अध्ययन कर चुकी हैं और जरूरी मंजूरियां भी दी जा चुकी हैं. स्टालिन के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और दूसरी जरूरी प्रक्रियाओं पर सरकार पहले ही काफी काम कर चुकी है.

Advertisement

उदयनिधि ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रभावित लोगों को बाजार मूल्य से तीन गुना तक मुआवजा देने की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा इन कामों पर सरकारी धन भी खर्च किया गया. ऐसे में अब परियोजना को रोकने से सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. उन्होंने सरकार के फैसले को ‘छोटी राजनीतिक वजहों’ से लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि इसका असर सिर्फ एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु पहुंचे अमित शाह, CM विजय ने किया स्वागत, जल बंटवारे और सीमा विवादों पर होगी क्षेत्रीय बैठक

उनके मुताबिक, अगर चेन्नई में आधुनिक एयर कनेक्टिविटी नहीं बढ़ी तो शहर के आसपास निवेश करने वाली कंपनियां दूसरे राज्यों का रुख कर सकती हैं. वहीं, नई कंपनियां भी चेन्नई में निवेश करने से पीछे हट सकती हैं. उदयनिधि ने कहा कि परंदूर एयरपोर्ट तमिलनाडु के भविष्य से जुड़ा प्रोजेक्ट है और राज्य के युवाओं, रोजगार और इंडस्ट्रियल विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार को परियोजना जारी रखने के लिए कदम उठाने चाहिए.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »