त्रिपुरा में BSF पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाओं समेत 9 लोग हिरासत में

त्रिपुरा के सिपाहीजाला में BSF जवानों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है. 2 नवंबर को गश्त के दौरान कथित तस्करी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भीड़ ने BSF के असिस्टेंट कमांडेंट और जवानों पर हमला कर दिया.

Advertisement
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में 9 आरोपी हिरासत में.(Photo-ITG) त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के मामले में 9 आरोपी हिरासत में.(Photo-ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • अगरतला,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. यह जानकारी मंगलवार को सिपाहीजाला के पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने दी.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे हुई थी. BSF के जवान सीमा पर ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में  तस्करी की कोशिश देखी. जवानों ने जब इसमें शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनके बीच झड़प हो गई. आरोप है कि तस्करों ने BSF जवानों पर पत्थर फेंके और उन पर हमला करने की कोशिश की.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, BSF जवानों ने कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही गांजे की खेप जब्त कर ली. इसके बाद वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए. हालांकि, कुछ समय बाद वे अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और सड़क को रोकने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान BSF के एक असिस्टेंट कमांडेंट अपने जवानों के साथ इलाके की ओर जा रहे थे. आरोप है कि वहां पहुंचने पर असिस्टेंट कमांडेंट और उनके साथ मौजूद जवानों पर हमला कर दिया गया. इस दौरान उनके हथियार भी छीन लिए गए.

9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

दो जवान और असिस्टेंट कमांडेंट घायल

हमले में BSF के दो कांस्टेबल और एक असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवानों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया है. घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »