हावड़ा एक्सप्रेस पहले मालगाड़ी से भिड़ी, फिर कोरोमंडल से टकराई.... ओडिशा हादसे की पूरी कहानी

ओडिशा में हुए भयानक रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल है. दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इसी बीच ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया है कि दो ट्रेनों के बीच नहीं बल्कि तीन ट्रेनों में टक्कर हुई है.

Advertisement
ओडिशा में बड़ा रेल हादसा ओडिशा में बड़ा रेल हादसा

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 02 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST

ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है जिसमें अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल है. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

यह रेल हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ है. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. हालांकि अब इस दुर्घटना को लेकर ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बड़ा जानकारी दी है.

Advertisement

उन्होंने कहा है कि इस हादसे में कुल 3 ट्रेनें शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस की 7 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. ऐसा लगता है कि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी.

राज्य के प्रमुख सचिव ने हादसे को लेकर बताया कि पहले हावड़ा एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकराई और फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस पीछे से आ गई जिससे यह हादसा और भयावह हो गया.

बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी अन्य यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा 32 लोगों की एनडीआरएफ की एक और टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है.

वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

Advertisement

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए कई टीमों को लगाया गया है. वहीं बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने को कहा गया है. राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद के लिए एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है. 

बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी सैकड़ों यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है.

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

हादसे पर रेलवे ने क्या कहा ?

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. ये ट्रेन 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन के तहत आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

Advertisement

रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए

हावड़ा- 033 - 26382217 
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) - 9903370746
- रेलमदद- 044- 2535 4771

5 ट्रेनों को रद्द किया गया

चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »