तिरुपति के CPR विला में चार घरों में सेंधमारी... फेंसिंग काटकर घुसे और 1.48 KG सोना ले गए चोर, Video

तिरुपति में चोरों ने विला में घुसकर 1.48 किलो सोना चोरी कर लिया. पुलिस का कहना है कि चोरों के गिरोह ने लगातार चार घरों में सेंध लगाई और सोना चुरा लिया. चोर सोलर फेंसिंग को काटकर विला में घुसे थे. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करेगी.

Advertisement
सीसीटीवी में दिखे चोर. सीसीटीवी में दिखे चोर.

अपूर्वा जयचंद्रन

  • तिरुपति,
  • 02 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

तिरुपति के सीपीआर विला में चार घरों में सेंधमारी की घटना सामने आई है. यहां चोरों के एक गिरोह ने 1.48 किलोग्राम सोना चोरी कर लिया. यह वारदात तिरुचनूर पुलिस स्टेशन एरिया में हुई, जहां चोरों ने सोलर फेंसिंग काटकर घरों में एंट्री की. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सोसायटी में लगे सीसीटीवी में भी चोर घुसते हुए दिखे हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, तिरुचनूर इलाके में स्थित सीपीआर विला में यह घटना हुई है. चोरों के गिरोह ने यहां रात के समय चार घरों में सेंधमारी की. उस समय घरों में लोग गहरी नींद में थे. पुलिस का कहना है कि चोर सोलर फेंसिंग को काटकर विला परिसर में घुसे थे. इसके बाद उन्होंने चार लगातार घरों (नंबर 80, 81, 82 और 83) में सेंध लगाई.

यहां देखें Video

पुलिस का कहना है कि हाउस नंबर 81 मेघनाथ रेड्डी का है, वहां से चोरों ने 1 किलोग्राम सोना चोरी कर लिया. जब यह चोरी हो रही थी, तब पूरा परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था और चोर ग्राउंड फ्लोर से सोने के जेवरात समेटकर फरार हो गए. इसके अलावा हाउस नंबर 82 डोरा प्लास्टिक केशवलुनायडु के बेटे का है, वहां से चोरों ने 48 ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए. वहीं, हाउस नंबर 80 और 83 को उनके मालिक गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे, वहां भी चोरों ने सेंधमारी कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप से 30 लाख के गहने चोरी, पलक झपकते जेवरात से भरा थैला लेकर भागा चोर- Video

इस घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करेगी. इस घटना के बाद तिरुपति के सीपीआर विला क्षेत्र में रह रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »