ओडिशा और तेलंगाना में बदली SIR तारीखें, जानें नया शेड्यूल

निर्वाचन आयोग ने ओडिशा और तेलंगाना के लिए विशेष गहन संशोधन (SIR) की समय सीमा को बढ़ा दिया है. गणना फॉर्मों को डिजिटल करने का काम बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा था. इसी वजह से चुनाव आयोग ने समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया.

Advertisement
विशेष गहन संशोधन (Representative image) विशेष गहन संशोधन (Representative image)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

चुनाव आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से SIR प्रक्रिया चला रहा है. ओडिशा और तेलंगाना में फिलहाल SIR(विशेष गहन संशोधन) प्रक्रिया चल रही है. चुनाव आयोग ने इन दोनों राज्य के लिए SIR की समय सीमा बढ़ा दी है. तेलंगाना में गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण बहुत ही धीमी गति से होता देख चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है. 

Advertisement

यह दूसरी बार है जब चुनाव आयोग ने समय सीमा बढ़ाई है. तेलंगाना में ECI ने घर-घर जाकर फॉर्म बांटने और मतदाताओं के सत्यापन की आखिरी तारीख को तीन अगस्त से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया है. वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 17 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी. 

अगर ड्राफ्ट मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, या किसी नागरिक को कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 17 अगस्त से 16 सितंबर तक अपनी आपत्तियां या दावे दर्ज करा सकते हैं. फाइनल वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) का प्रकाशन 19 अक्टूबर को होगा. 

यह भी पढ़ें: यदि ऑनलाइन भर दिया गणना फॉर्म तो क्या ऑफलाइन जमा करने की है जरूरत? SIR पर EC ने ये कहा

तेलंगाना की तरह ही ओडिशा में भी चुनाव आयोग ने SIR का नया शेड्यूल जारी किया है. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. अब दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 19 अगस्त 2026 कर दी गई है. अगर किसी को कोई समस्या या आपत्ति है तो वह अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर(BLO) से संपर्क कर सकते हैं. 

Advertisement

यह तारीखें इसलिए बढ़ाई गई हैं ताकि डेटा और सर्वे से जुड़ी अगर कोई भी गलती हो तो उसे सुधार लिया जाए और एक शुद्ध मतदाता सूची(वोटर लिस्ट) पेश हो. साथ ही, इन आपत्तियों की जांच और निपटारे की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 17 सितंबर कर दिया है.

ओडिशा में फाइनल वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) का प्रकाशन 21 सितंबर को होगा.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »