सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे, भवानीपुर से रहेंगे विधायक

शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों से ममत बनर्जी को हरा चुके हैं. वह नंदीग्राम सीट को अपना गढ़ मानते हैं वहीं भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ रही है. भाजपा के लिए दोनों ही सीटें महत्वपूर्ण रही हैं.

Advertisement
सीएम शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर से विधायक रहेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर से विधायक रहेंगे

इंद्रजीत कुंडू

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है, वह सिर्फ भवानीपुर से विधायक रहेंगे. बुधवार को नए विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान किया. अधकारी भवानीपुर सीट अपने पास रखेंगे, जिसके लिए उन्होंने आज विधायक पद की शपथ ली.

पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बीते दिनों ही घोषणा की कि वह अगले 10 दिनों के भीतर अपनी एक सीट खाली कर देंगे. बुधवार को उन्होंने भवानीपुर को अपनी सीट के तौर पर रखा है. इसी सीट पर उन्होंने पूर्व सीएम ममता बनर्जी को इस बार हराया है. 

Advertisement

शुभेंदु ने जिस नंदीग्राम सीट को छोड़ा है, वहां से उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी को हराया था. इस तरह ममता बनर्जी दोनों बार दोनों सीटों से उनसे हार चुकी हैं. शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराकर राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर किया है.

अधिकारी ने कहा था 'मैं 10 दिनों के भीतर एक सीट छोड़ दूंगा. कौन सी सीट रखनी है, इसका निर्णय पार्टी करेगी. मेरी अपनी राय जरूर होगी, जिसे मैं नेतृत्व के सामने रखूंगा.' बता दें कि नंदीग्राम, जिसे अधिकारी अपना गढ़ मानते हैं, उनके राजनीतिक करियर का केंद्र रहा है. 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोध आंदोलन ने उन्हें राज्य स्तर का बड़ा नेता बनाया. वहीं, कोलकाता की भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. इस सीट पर जीत को भाजपा की बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement