'...राहुल गांधी का क्या कहना है?', सुष्मिता देव ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा ये सवाल

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने टीएमसी से बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर कहा है कि स्पीकर का फैसला जब तक नहीं आ जाता, कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

Advertisement
सुष्मिता देव ने एनडीए की मंगल मिलन बैठक के बाद क्या कहा (Photo: PTI) सुष्मिता देव ने एनडीए की मंगल मिलन बैठक के बाद क्या कहा (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस से बगावत करने वाले सांसदों के एनसीपीआई में विलय और एनसीपीआई के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करने पर बयान दिया है. सुष्मिता देव ने कहा है कि एनसीपीआई, एनडीए के साथ इसलिए आई है क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानती है.

सुष्मिता देव ने कहा है कि एनसीपीआई राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानती, इसलिए ही हमारे साथ आई है. उन्होंने कहा कि यह उनका अपना निर्णय है. सुष्मिता देव ने इसे लेकर टीका-टिप्पणी का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में लोकसभा स्पीकर का फैसला अभी नहीं आया है. जब तक लोकसभा स्पीकर इसे लेकर कोई फैसला नहीं दे देते, तब तक किसी को भी टिप्पणी नहीं करना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एंटी पेपर लीक बिल पर 2 बजे से चर्चा, स्पीकर्स लिस्ट में कई युवा सांसद

दल-बदल को लेकर उन्होंने कहा कि अब अगर इसकी बात हो रही है, तो राहुल गांधी से सम्मानपूर्वक एक सवाल पूछना चाहती हूं. सुष्मिता देव ने कहा कि जब आपने तेलंगाना में केसीआर की पार्टी के विधायकों का कांग्रेस में विलय कराया था और उस मामले में स्पीकर ने दो साल तक कोई फैसला नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इसके बाद केसीआर की पार्टी को कोर्ट जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा आज, जोरदार हंगामा

सुष्मिता देव ने कहा कि इसे लेकर राहुल गांधी का क्या कहना है? गौरतलब है कि एनडीए संसदीय दल की हर हफ्ते होने वाली बैठक मंगलवार को संसद भवन में हुई. इस बैठक में पहली बार वह सांसद भी शामिल हुए, जिन्होंने पिछले दिनों टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में विलय कर लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »