डिवाइडर से टकराकर वोल्वो कार में लगी आग, तेलंगाना में डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत

सूर्यापेट-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमर्री के पास डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे एक डॉक्टर की मौत हो गई. हादसा किन वजहों से हुआ और कार में अचानक आग कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. (Photo: Representational) घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. (Photo: Representational)

अब्दुल बशीर

  • ,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

तेलंगाना में खम्मम के एक डॉक्टर की सूर्यापेट-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमर्री के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक वोल्वो कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त कार सवार डॉक्टर गाड़ी के अंदर ही फंस गए और आग की लपटों की चपेट में आने से उनकी जान चली गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी.

यह भी पढ़ें: सिख ड्राइवर पर हमला किया, दाढ़ी खींची... फिर हाईजैक की बस, ब्रिटेन में बवाल

पुलिस ने मृतक की पहचान डॉ. कासाकुर्थी जगदीश के तौर पर की है, जो खम्मम के ममता हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन बताए गए हैं. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे थे.

हादसा किन वजहों से हुआ और कार में अचानक आग कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस बीच, हैदराबाद में भी एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई. यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी. इसके बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया. लेकिन दूसरे अस्पताल में भी डॉक्टर उसे बचा न सके. बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं जिस वाहन ने बच्चे को टक्कर मारी, उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »