जहांगीरपुरी हिंसा से एक रात पहले ही इकट्ठी की गई थीं लाठियां, CCTV फुटेज में मिला बड़ा सुराग

Delhi Violence: दिल्ली हिंसा की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है. पुलिस के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि हिंसा के पीछे गहरी साजिश भी हो सकती है.

Advertisement
तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से ली गई है, जिसमें दंगाइयों के लाठी-डंडे इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है. तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से ली गई है, जिसमें दंगाइयों के लाठी-डंडे इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • पुलिस ने साजिश के एंगल से तफ्तीश शुरू की
  • 15 अप्रैल की रात करीब 2 बजकर 11 मिनट का है वीडियो

Delhi Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा हुई थी. इस केस में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है. पुलिस इसके आधार पर भी साजिश की जांच में जुटी हुई है. 

बता दें कि ये सीसीटीवी फुटेज 15 अप्रैल की रात करीब 2 बजकर 11 मिनट का है. फुटेज में कुछ लोगों को हमले के लिए लाठियां इकट्ठे करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. 

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को लीड मिल रही है कि शोभायात्रा के दौरान दंगे की साजिश पहले से ही तैयार की जा रही थी. इस फुटेज के बाद ही पुलिस ने साजिश के एंगल से तफ्तीश शुरू की है.

सूत्रों के मुताबिक जब ये कुछ लोग लाठियां इकट्ठी कर रहे थे, तब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था. जिसके बाद मामूली झड़प भी हुई थी. अब दिल्ली पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करेगी, ताकि कोर्ट में केस को मजबूती के साथ रखा जा सके.

हालांकि पुलिस ने बताया है कि हम इस वीडियो की भी जांच कर रहे हैं. साथ ही इस वीडियो में लोगों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है.

2 नाबालिग सहित अब तक 21 गिरफ्तार

बता दें कि राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी. रास्ते में विवाद होने पर पथराव हो गया. इसके बाद हिंसा भड़क गई. इसमें 8 पुलिस जवान समेत 9 लोग जख्मी हो गए. एक एसआई के हाथ में गोली लगी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अंसार समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं. करीब 21 लोगों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पता चला कि अंसार और उसके साथियों ने शोभायात्रा निकाल रहे लोगों से बहस की. इसके बाद बात बढ़ी तो पथराव हो गया.

Advertisement

बंगाल में है मुख्य आरोपी अंसार का गांव

बता दें कि आजतक की टीम हिंसा के आरोपी अंसार के पश्चिम बंगाल स्थित गांव हल्दियां पहुंची थी. यहां लोगों ने बताया था कि अंसार बड़े दिल वाला है. वह जब भी गांव आता है लोगों पर जमकर पैसा खर्च करता है. अंसार का वोटर आईडी कार्ड भी यहीं का है. वह हर बार चुनाव के समय वोट डालने आता था. स्थानीय लोगों ने बताया था कि अंसार का गांव हल्दिया के कुमारग्राम में है. यहां अंसार का 2 मंजिला मकान है. जो कि फिलहाल बंद पड़ा हुआ है. क्योंकि अंसार कई साल पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली चला गया और वहीं रहने लगा. लेकिन वह कुमारग्राम आता-जाता रहता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »