सोनिया गांधी नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं, प्रियंका गांधी से की मुलाकात

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं. इसी थाने में प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर रखा हुआ था. बाद में पुलिस ने रात 9 बजे के करीब उन्हें रिलीज कर दिया.

Advertisement
सोनिया गांधी ने मंदिर मार्ग थाने में प्रियंका गांधी से मुलाकात की. (Photo: X/@INCIndia) सोनिया गांधी ने मंदिर मार्ग थाने में प्रियंका गांधी से मुलाकात की. (Photo: X/@INCIndia)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं हैं. इसी थाने में प्रियंका गांधी हैं. प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर यहां रखा हुआ है. मंदिर मार्ग थाने में सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा. प्रियंका से मुलाकात करने के बाद सोनिया गांधी यहां से निकल गईं. NEET आंदोलन में ये सोनिया गांधी की पहली एंट्री है. सोनिया की मौजूदगी के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. हालांकि सोनिया ने मीडिया से कोई बात नहीं की. 

Advertisement

मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे NEET पेपर लीक के मामले पर दिल्ली के वीवीआईपी इलाके और पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए. इस घटनाक्रम से दिल्ली पुलिस और सरकार दोनों के हाथ-पांव फूल गए. 

प्रधानमंत्री मोदी जब भी कहीं जाते हैं या वापस अपने सरकारी आवास में लौटते हैं तो उनका काफिला इसी गेट से गुजरता है. और यही कारण है कि जब राहुल गांधी इस गेट के पास धरने पर बैठे तो गृह सचिव ने खुद राहुल गांधी से ये आग्रह किया कि वो इस जगह धरना ना दें क्योंकि ये जगह धरने के लिए अनुकूल नहीं है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें यहां धरना नहीं देने को कहा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM आवास के बाहर डिटेन करने गई पुलिस तो लेट गए राहुल गांधी, कहा- Democracy in India...

हालांकि राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हुए. उन्होंने ये कहा कि वे अपना धरना यहीं जारी रखेंगे. और सरकार को उनकी मांगे माननी ही होंगी.  इस गहमागहमी के बीच केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह खुद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बात करने आए. 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि  उनका दावा है कि राहुल गांधी खुद ने उनसे ये कहा कि अगर सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है तो वो अपना धरना खत्म कर देंगे. 

राहुल गांधी की इस मांग को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. और अमित शाह से चर्चा करने के बाद उन्होंने एक बार फिर राहुल गांधी से बात की. जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को ये बताया कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है. 

जब कांग्रेस के नेताओं ने पीएम आवास के सामने से धरना नहीं खत्म किया तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया. इस दौरान खूब हंगामा हुआ. राहुल गांधी जमीन पर लेट गए, तब पुलिस बलपूर्वक उन्हें बस में ले गई. यहां से उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया. जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »