सांसद संजय दिना पाटिल पर पत्रकारों को धमकी देने का आरोप, आदित्य ठाकरे ने मांगा इस्तीफा

बागी सांसद संजय दिना पाटिल पर पत्रकारों को धमकी देने के आरोप लगे हैं. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement
आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर संजय दिना पाटिल में हिम्मत है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.(Photo: ITG) आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर संजय दिना पाटिल में हिम्मत है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

सोमवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में संजय दिना पाटिल शामिल हुए. इस बीच अब बागी सांसद संजय दिना पाटिल द्वारा पत्रकारों को कथित तौर पर धमकी देने की बात सामने आई है. वहीं इस मामले को लेकर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, हमें देखना होगा कि क्या BJP कोई कार्रवाई करती है.

आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें (सांसद पद से) इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए.

Advertisement

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को पत्र लिखकर सांसद संजय दिना पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पाटिल हाल ही में सत्ताधारी शिवसेना में शामिल हुए हैं और उन पर प्रदर्शनकारियों पर बम फेंकने की कथित टिप्पणी करने का आरोप है.

राउत ने आरोप लगाया कि पाटिल ने कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ विरोध करता है, तो वह उन पर बम फेंकेंगे, उनके घरों में घुसेंगे और उन्हें मार डालेंगे.

राउत और पाटिल के बीच चल रही बयानबाजी के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि पुलिस धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.

दोनों नेताओं के बीच हुई तकरार पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि किसी को भी धमकियों से डरना नहीं चाहिए और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »