Rainfall Today: दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना, इन राज्यों में आंधी-तूफान से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपने शहर का मौसम

Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज, 24 मई 2022 को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी-तूफान आने का आसार है.

Advertisement
Rainfall Weather Update Today: कई राज्यों में आज भी बारिश का अनुमान (फोटो- PTI) Rainfall Weather Update Today: कई राज्यों में आज भी बारिश का अनुमान (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST
  • दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान
  • उत्तराखंड में भी आज होगी बारिश

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती हैं.  

Advertisement

वहीं, गुजरात में बारिश का अनुमान तो नहीं है, लेकिन हल्के बादल जरूर छाए रह सकते हैं. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. 

उत्तराखंड के देहरादून में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां भी आज आंधी-तूफान के आसार हैं.  राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. जयपुर में आज आंधी तूफान और बारिश हो सकती है. 

जानिए, प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 19.0 34.0
श्रीनगर 13.0 20.0
अहमदाबाद 29.0 41.0
भोपाल 28.0 40.0
चंडीगढ़ 23.0 38.0
देहरादून 19.0 31.0
जयपुर 28.0 39.0
शिमला  17.0 32.0
मुंबई  28.0 35.0
लखनऊ 25.0 36.0
गाजियाबाद 23.0 37.0
जम्मू 22.0 29.0
लेह 4.0 16.0
पटना 24.0 34.0

अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

यूपी में भी मौसम करवट ले चुका है. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले दो दिनों तक यहां बारिश और आंधी का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, बिहार में भी बारिश जारी रहेगी. पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मंगलवार और बुधवार को पटना में आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

Delhi Weather Today

इन राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है. अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी छिटपुट/मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »