ट्रेन में दम घुटने से युवक की मौत! राहुल गांधी के पोस्ट पर आया रेलवे का स्पष्टीकरण

ट्रेन में युवक की कथित मौत के वायरल वीडियो को राहुल गांधी ने शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा. इसके बाद रेलवे ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई. (Photo: Screengrab/X) वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई. (Photo: Screengrab/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को रीपोस्ट किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगी के अंदर बहुत ज्यादा भीड़ और गर्मी की वजह से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई. सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावों के मुताबिक, यह युवक एग्जाम देने जा रहा था और पटना में ट्रेन यात्रा के दौरान दम घुटने से मौत हो गई. मामला तूल पकड़ने के बाद अब इस मामले पर रेलवे का बयान आया है.

Advertisement

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, "इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया. ये उस भारत के लाचार युवा हैं, जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, लेकिन अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफर तक नहीं दे सकती."

उन्होंने आगे लिखा, "चुनाव के वक्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतजाम कर लेती है, और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है- भीड़, घुटन और बेबसी. इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती." 

राहुल गांधी ने कहा कि मैं वादा करता हूं, हम यह आवाज उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे. हर छात्र को उसका हक मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा. 17 जून, कोटा. यही गूंज, अब हुंकार बनेगी.

Advertisement

वायरल वीडियो पर राहुल गांधी का बयान आने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के एक्स हैंडल से एक से ज्यादा बयान जारी किए गए. पूर्व मध्य रेलवे ने लिखा, "इस संबंध में अवगत कराना है कि वीडियो का गहन परीक्षण एवं अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि यह घटना पूर्व मध्य रेल से संबंधित नहीं है."

एक दूसरे पोस्ट में इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने लिखा, "उक्त घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है. यह भी स्पष्टतया बताना है कि किसी भी शख्स की मौत से संबंधित कोई भी जानकारी किसी भी सोर्स से नहीं है. कृपया ऐसे किसी भी अफवाह को न फैलाएं. वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की शारीरिक गतिविधियों और स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उक्त व्यक्ति संभवतः किसी चिकित्सकीय समस्या और थकानजनित अस्वस्थता से प्रभावित हुआ हो.

इस मामले पर तीसरा पोस्ट करते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने राहुल गांधी के पोस्ट को रीपोस्ट किया और वही बात लिखी कि अफवाह न फैलाएं. 

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »