मानहानि केस: राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, BJP वर्कर्स ने दिखाए काले झंडे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए हैं. कोर्ट में सुनवाई के बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. भिवंडी कोर्ट पहुंचते समय राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.

Advertisement
राहुल गांधी का ये मामला 2014 में दिए एक बयान से जुड़ा है. (Photo: PTI) राहुल गांधी का ये मामला 2014 में दिए एक बयान से जुड़ा है. (Photo: PTI)

विद्या

  • मुंबई,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र भिवंडी कोर्ट में पेश हुए. नेता प्रतिपक्ष का काफिला भिवंडी कोर्ट पहुंचा, हालांकि, राहुल गांधी और उनके कुछ वकील ही अदालत के अंदर गए. इसके अलावा किसी और को कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं थी.

बीते दिन ही राहुल गांधी लखनऊ के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में भी पेश हुए थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कल उनकी अदालत में पेशी थी. अब आज वो भिवंडी कोर्ट में एक दूसरे मामले में सुनवाई हुई. 

Advertisement

सुनवाई के बाद राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया, 'ये मानहानि का मामला है. भिवंडी के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में जमानतदार रहे पूर्व शिवराज पाटिल का निधन हो गया, जिसके चलते हमें नए जमानतदार की जरूरत पड़ी.'

मार्च में होगी मामले की अगली सुनवाई

अय्यर ने आगे कहा, 'इसके लिए आज राहुल जी के साथ हमारे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल जी भी मौजूद थे. हमें विश्वास है कि इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. राहुल जी ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले को आगे बढ़ाएंगे और सच्चाई जो भी हो, उसे पूरी दुनिया के सामने पेश करना जरूरी है. हम सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे, अदालत के निर्देशानुसार मामले की सुनवाई मार्च में होगी.'

Advertisement

नया जमानतदार उपलब्ध कराएंगे राहुल गांधी

वकील ने कहा, 'हम नए जमानतदार उपलब्ध कराएंगे. हम आज अदालत में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के जमानत पत्र पेश कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मानहानि मामले में दर्ज कराया बयान, देखें नॉनस्टॉप-100

राहुल गांधी को बीजेपी वर्कर्स ने दिखाए काले झंडे

भिवंडी कोर्ट जाने के दौरान राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. मुंबई से ठाणे जाते हुए उन्हें एक टोल नाके पर BJP युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाए और उनका विरोध किया.

इस विरोध पर मुंबई युवा कांग्रेस की प्रेसिडेंट जीनत शबरीन और मुंबई कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या BJP प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की जाएगी, जैसे दिल्ली में AI समिट में विरोध करने पर युवा कांग्रेस के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था?

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में ये पेशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी ने तब संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था. इसे लेकर संघ से जुड़े राजेश कुंटे ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का हल्लाबोल, देखें शंखनाद

राहुल गांधी फिलहाल इस मामले में जमानत पर हैं. लेकिन जिस व्यक्ति ने राहुल गांधी की जमानत ली थी, उस जमानतदार का निधन हो गया है. ऐसे में राहुल गांधी को नया जमानतदार खड़ा करना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »