टांडा रेप केस: राहुल गांधी का पलटवा- यूपी की तरह रोड़ा नहीं अटकाती कांग्रेस, अन्याय हुआ तो जाऊंगा

पंजाब पुलिस के मुताबिक एक भयावह घटना में छह वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक लड़की की अधजली लाश टांडा के एक गांव में एक घर में मिली है.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो- पीटीआई) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST
  • पंजाब में बच्ची के साथ रेप
  • रेप के बाद बच्चा की हत्या
  • राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस शासित पंजाब के टांडा में 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में सियासत गर्माती जा रही है. बीजेपी का कहना है कि दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप हैं. हालांकि अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने ये इनकार नहीं किया कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ, उसके परिवार को धमकाया नहीं और न ही न्याय के रास्ते में रुकावट पैदा की. अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं वहां भी न्याय के लिए लड़ने जाऊंगा.'

Advertisement

बता दें कि पंजाब पुलिस के मुताबिक एक भयावह घटना में छह वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक लड़की की अधजली लाश होशियारपुर के टांडा के एक गांव में एक घर में मिली है. बच्ची एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी, जो इसी गांव में रह रहा था. 

इस मुद्दे पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि ये दलित परिवार बिहार का एक प्रवासी मजदूर है. उन्होंने कहा, 'पंजाब के टांडा गांव में एक बिहारी प्रवासी दलित परिवार की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, फिर उसे जला कर मार दिया जाता है. दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस मामले पर चुप हैं.'

कांग्रेस का पलटवार

Advertisement

वहीं कांग्रेस नेता सुष्मिता देव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कई प्रेस वार्ताओं के माध्यम से पंजाब में हुई एक घटना के बारे में तीव्र निंदा की. बलात्कार एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें किसी भी प्रदेश में हो या कोई भी दल, उस प्रदेश में किसी की भी सरकार हो, सबको दुख होता है. क्योंकि बलात्कार एक ऐसी चीज है, जिसने एक बार नहीं बार-बार देश की आत्मा को हिलाया है. 

देखें: आजतक LIVE TV

सुष्मिता देव ने कहा कि चाहे वो निर्भया हो, चाहे वो उन्नाव हो, चाहे वो हाथरस की बेटी हो, चाहे वो देश में कहीं भी हो, राजस्थान हो, हरियाणा हो. मुझे दुख इस बात का है कि बीजेपी के तीन नेताओं ने निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावेड़कर और हर्षवर्धन ने 14 सितंबर से जबसे हाथरस की घटना हुई, पहली बार महिला सुरक्षा पर वो बोले हैं और बोले भी हैं तो किसलिए बोले हैं, उसका एक ही कारण है कि वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जो कदम उन्होंने उठाया था हाथरस जाने का, उस पर उनको आपत्ति है. 

उन्होंने कहा कि उनका मूल उद्देश्य बलात्कार की उस घटना के प्रति संवेदना नहीं है. उनका मूल उद्देश्य उस पीड़िता के परिवार के साथ संवेदनशीलता दिखाने का नहीं है. उनका मूल उद्देश्य एक ही है कि विरोधी दल के नेताओं ने जब अपने राजधर्म का पालन किया, उसकी आलोचना करना. आज बीजेपी के नेताओं ने उसी उद्देश्य से तीन-तीन प्रेस वार्ताएं देशभर में की.

Advertisement

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी, जो उसी गांव में रह रहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »