राहुल पर FIR के खिलाफ देहरादून से चंडीगढ़ तक कांग्रेस का मार्च, कई नेता हिरासत में

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ शुद्धीकरण विवाद को लेकर FIR दर्ज की गई है. कांग्रेस इस FIR के खिलाफ विरोध स्वरूप सचिवालय तक मार्च कर रही है.

Advertisement
उत्तराखंड में कांग्रेस का सचिवालय मार्च शुरू हो गया है उत्तराखंड में कांग्रेस का सचिवालय मार्च शुरू हो गया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

उत्तराखंड के हल्द्वानी से शुरू हुआ शुद्धीकरण मामला और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को उत्तराखंड सचिवालय तक मार्च कर रही है. सुबह 10 बजे के बाद इसकी शुरुआत हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना गलत है और पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठा रही है.

Advertisement

यशपाल आर्य हिरासत में लिए गए

मंगलवार दोपहर इस प्रदर्शन ने जोर पकड़ा और पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी पुलिस ने डिटेन किया है. पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी डिटेन किया है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.

हरक सिंह रावत भी लिए गए हिरासत में

इससे पहले उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन हरक सिंह रावत को भी हिरासत में लिया गया था. इस दौरान हरक सिंह रावत की तबीयत खराब होने की भी जानकारी सामने आई थी. हिरासत में लिए जाने से पहले हरक सिंह रावत ने एक कार्यक्रम स्थल के कथित 'शुद्धीकरण' को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'मैंने भी वहां कई सभाएं की हैं, मेरे साथ तो ऐसा नहीं किया गया. शुद्धिकरण और सफाई में फर्क होता है.'

Advertisement

हरक सिंह रावत की यह टिप्पणी कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर किए गए शुद्धीकरण को लेकर सामने आई है. उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे सामान्य साफ-सफाई से अलग बताया. फिलहाल हरक सिंह रावत को हिरासत में लिए जाने की वजह और उनकी तबीयत को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
 

बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ यह FIR हल्द्वानी में हुए ‘शुद्धीकरण’ विवाद को लेकर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने AICC प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग दिया. FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की उन धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले जानबूझकर किए गए कृत्यों से संबंधित हैं. इसमें SC/ST एक्ट भी लगाया गया है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने FIR को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने वही बात कही, जो संविधान और देश का कानून कहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता बीजेपी से जुड़ा सक्रिय कार्यकर्ता है और पूरा मामला पहले से तय और बीजेपी प्रायोजित है. रावत ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज आगे भी उठती रहेगी और वह सच्चाई सामने लाते रहेंगे.

Advertisement

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखंड में मंच धुलवाती है और नेता प्रतिपक्ष पर FIR करवाती है. उन्होंने इस कार्रवाई को निंदनीय बताया और कहा कि बीजेपी ने अपनी हार के पराजय-पत्र पर खुद ही दस्तखत कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने FIR के विरोध में प्रदर्शन किया. शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन कर बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए और FIR वापस लेने की मांग की.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना निंदनीय है. उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

उत्तराखंड CM ने रा हुल गांधी पर साधा निशाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ डिस्पोजेबल कप में चाय पीते हुए उन्होंने कहा कि चाय का स्वाद और अपनापन दिखा, लेकिन जाति कहीं नहीं दिखी. धामी ने राहुल गांधी पर चाय के कप में भी जाति और भेदभाव खोजने का आरोप लगाया और इसे संकीर्ण राजनीति की पराकाष्ठा बताया.

Advertisement

वहीं, मुंबई में शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि देश संविधान के नियमों के अनुसार चलता है और जाति आधारित भेदभाव अपराध है. उन्होंने राहुल गांधी पर मनुस्मृति का मुद्दा बार-बार उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का मार्गदर्शक सिद्धांत समानता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »