'इंस्टाग्राम पर एक्टिव हों, यूथ से सीधे करें कम्युनिकेशन...', मंत्रियों को पीएम मोदी की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने और युवाओं से संवाद स्थापित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंटरैक्टिव कंटेंट जैसे रील्स शेयर करके युवाओं तक प्रभावी पहुंच बनानी चाहिए.

Advertisement
पीएम मोदी ने मंत्रियों और सहयोगियों को जरूरी सुझाव दिए हैं पीएम मोदी ने मंत्रियों और सहयोगियों को जरूरी सुझाव दिए हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह दी. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बैठक में पूछा कि उनके कितने सहयोगी वास्तव में इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि इस मंच पर बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए हैं और सरकार को उनसे सीधे संवाद स्थापित करने की जरूरत है.

Advertisement

बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि केवल सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से जुड़े पोस्ट शेयर करना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के साथ इंटरैक्टिव तरीके से जुड़ना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सभी मंत्री रेगुलर रील्स और अन्य डिजिटल कंटेंट भी शेयर करें, ताकि युवाओं तक सरकार की बातें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम पर मौजूद है और यह नागरिकों का एक महत्वपूर्ण वर्ग है, जिसके साथ सरकार के सभी मंत्रियों को लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए. उनका मानना है कि सोशल मीडिया के जरिये युवाओं से जुड़कर सरकार की योजनाओं और पहलों की बेहतर जानकारी दी जा सकती है और उनकी भागीदारी भी बढ़ाई जा सकती है.

Advertisement


 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »