हाईस्कूल में दोस्ती, 8 साल रिलेशन और फिर शादी... ऐसी थी प्रतीक-अपर्णा की लव लाइफ

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक डिप्रेशन में थे और उनका मेदांता में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि उनकी नसों का इलाज भी मेदांता में चल रहा था.

Advertisement
अपर्णा यादव और प्रतीक. (File Photo ITGD) अपर्णा यादव और प्रतीक. (File Photo ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे वक्त से बीमार थे, कुछ दिनों पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव में उनका हालचाल जानने पहुंचे थे. तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बुधवार को अचानक उनकी तबीयत  बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रतीक के निधन के बाद उनकी और अपर्णा की लव लाइफ के बारे में काफी चर्चा हो रही है. बताया जाता है कि अपर्णा और प्रतीक पहली बार 2001 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए मिले थे. उस वक्त दोनों हाईस्कूल के छात्र थे.

प्रतीक ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि शादी से पहले दोनों 8 साल तक रिलेशनशिप में थे और उनकी पहली मुलाकात उस वक्त हुई, जब वह हाईस्कूल में थे. उन्होंने खुद क हाईस्कूल स्वीटहार्ट्स भी बताया था. इतने साल एक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया.

Advertisement

10 साल दोस्ती के बाद की शादी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच करीब 10 साल तक दोस्ती रही. इसके बाद दोनों ने साल 2011 में शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों करीब 15 साल साथ रहे. इस दौरान अपर्णा और प्रतीक दोनों ही परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते दिखे. कुल मिलाकर दोनों 25 साल से ज्यादा वक्त से एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा थे.

अपर्णा ने अपनी पढ़ाई में कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की. उनकी लव स्टोरी कॉलेज टाइम से शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत होता गया.

रिश्तों में दरार

वहीं, लंबे वैवाहिक जीवन के बावजूद अब दोनों के बीच संबंधों में दरार आ गई थी और तलाक की अटकले लगाई जा रही थी, लेकिन बाद में प्रतीक ने एक्स पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को गहरा बताते हुए तलाक की अटकलों पर विराम लगा दिया था. राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण ये मामला सुर्खियों में छा गया था.

अपर्णा अपनी शिक्षा, पृष्ठभूमि और स्वतंत्र व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, जबकि प्रतीक यादव परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले सदस्य हैं.

बता दें कि प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं. अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं. उनके पिता अरविंद सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और पूरा परिवार लखनऊ में बसा हुआ है.

आपको बता दें कि अपर्ण भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. बीजेपी से पहले अपर्णा समाजवादी पार्टी में थी,लेकिन पारिवारिक खींचतान के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गईं. इसके बाद उनके और परिवार के बीच रिश्ते बिगड़ गए. वहीं, प्रतीक यादव परिवार की राजनीतिक विरासत से जुड़े रहे. हालांकि, उनकी पहचान एक स्वतंत्र व्यक्तित्व के तौर पर भी रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement