पश्चिम बंगाल में पुरी-हावड़ा रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली ये दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी.

Advertisement
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (File Photo) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (File Photo)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 17 मई 2023,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

पश्चिम बंगाल के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वर्चुअल तरीके से इसका उद्घाटन करेंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अधिकारी ने बताया कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली ये दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी.

Advertisement

बता दें कि बंगाल में पुरी, भगवान जगन्नाथ का निवास है और विशेष रूप से कोलकाता और इसके आसपास के पर्यटकों के लिए एक तीर्थ स्थान है. अधिकारी ने कहा कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा.

उन्होंने बताया कि गुरुवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी और वापसी में यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे निकलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 16 डिब्बों वाली ये ट्रेन खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड पर रुकेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »