आज शाम दिल्ली पहुंचेगा सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह पालम में देंगे श्रद्धांजलि

मद्रास रेजिमेंट सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने शव ले जा रहीं एंबुलेंस पर फूल बरसाए. साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए.

Advertisement
बिपिन रावत और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एंबुलेंस पर स्थानीय लोगों ने बरसाए फूल बिपिन रावत और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एंबुलेंस पर स्थानीय लोगों ने बरसाए फूल

aajtak.in

  • नीलगिरी,
  • 09 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 कर्मियों के पार्थिव शरीर को सुलूर एयरबेस से दिल्ली लाया जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पालम एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जा सकते हैं. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और एनएसए अजीत डोभाल आज शाम पालम तकनीकी क्षेत्र में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने जा सकते हैं. 

Advertisement
 
नीलगिरी के मद्रास रेजिमेंट सेंटर से सुलूर एयरबेस ले जाते वक्त बिपिन रावत और अन्य सभी के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने न सिर्फ फूल बरसाए, बल्कि इस दौरान भारत माता के नारे भी लगाए. 

 

 


बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग
मद्रास रेजिमेंट सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने शव ले जा रहीं एंबुलेंस पर फूल बरसाए. साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए. बताया जा रहा है कि सभी 13 शवों को एयरफोर्स के सी 130 जे सुपर हर्कुलस ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट से दिल्ली लाया जा रहा है. जनरल रावत, उनकी पत्नी, ब्रिगेडियर लिड्डर समेत चार लोगों के शवों की पहचान की जा चुकी है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »