प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तीन देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इस अहम विदेश दौरे का मकसद इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय और रणनीतिक रिश्तों को अधिक मजबूत करना है.
पीएम मोदी ने बताया इस यात्रा से भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, 'महासागर' (MAHASAGAR) विजन और एक फ्री, ओपन और इनक्लूसिव इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारा संकल्प और मजबूत होगा.
बता दें, पीएम मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया, 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया और 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे.
महासागर यानी 'म्युचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी अक्रॉस द रीजंस' सभी क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास के लिए भारत का विजन है.
यह भी पढ़ें: लंदन में गूंजा 'PoK की आजादी' का नारा, पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर हजारों कश्मीरियों का 'मिलियन मार्च'
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर वे 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया का दौरा करेंगे.
उन्होंने कहा, '2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था.'
पीएम मोदी ने बताया कि यात्रा के दौरान वे इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का एक और बेहतरीन उदाहरण है.
इसके बाद इंडोनेशिया से पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे. पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत में डिफेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, एजुकेशन और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में में सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं, दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर ऑकलैंड जाएंगे.
aajtak.in