भगवा पहन पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने चढ़ाया पैसा, संसद परिसर में चंदा चोरी का ड्रैमेटिक Video

लोकसभा परिसर में विपक्षी सांसदों ने चंदा चोरी पर प्रतीकात्मक नाटक कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, जबकि राहुल गांधी ने चंदा दिया. इसके बाद पप्पू यादव चंदा लेकर भागने लगे, जिन्हें अन्य सांसदों ने रोक लिया. प्रदर्शन के दौरान 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाए गए.

Advertisement
संसद परिसर में चंदा चोरी का मंचन किया गया (Photo ITG) संसद परिसर में चंदा चोरी का मंचन किया गया (Photo ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा परिसर में विपक्षी सांसदों ने एक अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. 'चंदा चोरी' पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा. 

प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी की भूमिका में नजर आए. उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से चंदा लेने की व्यवस्था की गई थी. इसमें समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा भी शामिल रहीं, जबकि अन्य विपक्षी सांसद पीछे खड़े होकर देख रहे थे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और चंदा दिया. इसके बाद पप्पू यादव चंदा लेकर वहां से भागने लगे. तभी अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और इसी दौरान 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए गए. पूरे घटनाक्रम को विपक्ष ने एक सांकेतिक राजनीतिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया.

Advertisement

लोकसभा परिसर में कुछ मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सवाल उठाते हुए अपने विरोध को नाटकीय अंदाज में सामने रखा. प्रदर्शन को देखने के लिए संसद परिसर में मौजूद कई सांसद और मीडियाकर्मी भी वहां जुट गए. बता दें कि संसद के मानसून सत्र में पिछले कई दिनों से विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है. ऐसे माहौल में विपक्ष ने इस बार पारंपरिक नारेबाजी के बजाय लघु नाटक का सहारा लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. 

सपा सांसद लेकर पहुंच रहे दानपात्र

 

विपक्ष पिछले कुछ दिनों से अयोध्या के राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है. समाजवादी पार्टी के सांसद संसद परिसर में रोजाना प्रतीकात्मक रूप से दान पात्र लेकर पहुंच रहे हैं और इसी मुद्दे को उठाते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं. एक दिन पहले सपा सांसद डिंपल यादव भी दान पात्र लेकर संसद परिसर पहुंची थीं और प्रतीकात्मक रूप से अन्य सांसदों से चंदा मांगा था. शुक्रवार को इसी विरोध की कड़ी में विपक्षी सांसदों ने 'चंदा चोरी' विषय पर नाटक का मंचन किया. पप्पू यादव ने कहा कि हमारे खून में चोरी है. 
 

Advertisement

 

डिंपल यादव भी दान पात्र लेकर संसद परिसर पहुंचीं थीं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »