पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के टेरर मॉड्यूल का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

ISI और आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा प्रहार किया है. दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेेश में ऑपरेशन चलाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं. (Representative Photo: ITG) पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं. (Representative Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ISI और आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में एक आतंकी मॉड्यूल और एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है. स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब और उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं. बता दें कि रांची में RSS दफ्तर में भी पेट्रोल बम का इस्तेमाल हुआ था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »