देश मना रहा है राष्ट्रीय बालिका दिवस, पीएम मोदी, गृह मंत्री ने बेटियों की कामयाबी को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हम देश की बेटियों को नमन करते हैं और जीवन के कई क्षेत्रों में उनके द्वारा हासिल कामयाबी को नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए हैं जो कि बालिकाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी हैं.

Advertisement
फाइल फोटो (पीटीआई) फाइल फोटो (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST
  • बालिका दिवस पर बेटियों को नमन
  • पीएम मोदी, अमित शाह ने दी बधाई
  • बेटियों की कामयाबी को किया नमन

भारत आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने देश की बेटियों को सम्मान देने का अपना प्रण दोहराया है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अपने समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है, और किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें जागरूक करना है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे नेताओं ने बधाई दी है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हम देश की बेटियों को नमन करते हैं और जीवन के कई क्षेत्रों में उनके द्वारा हासिल कामयाबी को नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए हैं जो कि बालिकाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा है. इनमें बेटियों को शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और जेंडर को लेकर संवेदनशील बनाना शामिल है. 

बता दें कि देश में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. साल 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को देश ने जन अभियान बनाया, जिससे विद्यालयों में बेटियों के नामांकन में बढ़ोतरी और लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हुआ. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम देश की बेटी को आत्मनिर्भर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. 

Advertisement

देखें: आजतक TV LIVE

दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारी बेटियां हमारा अभिमान हैं, उन्हें पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाएं, उनको प्रोत्साहित करें, हमारी बेटियां पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करने की काबिलियत रखती हैं. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश की हमारी सभी बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. 

आपके दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार ने बालिकाओं की बेहतरीन शिक्षा, उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा जेंडर सेंसटाइजेशन के माध्यम से स्त्री सशक्तिकरण हेतु व्यापक प्रयास किए हैं। इन प्रयासों का ही सुफल है कि हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां हमारी साहस हैं, शौर्य, कर्म और शुभकामनाएं हैं, सचमुच में इनके बिना दुनिया नहीं चल सकती है.  ये हमारे संस्कार हैं कि हम बेटों की नहीं, बेटियों की पूजा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब वो मुख्यमंत्री बने थे, उसी दिन से गरीब परिवारों के लिए योजनाएं शुरू की ताकि बेटियों को बोझ न समझा जाए. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »