MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई पुलिस हिरासत में, ड्रग्स केस में हो रही है पूछताछ

Jitu Patwari brother in police custody: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक मामले में हिरासत में लिया है. इस मामले के बाद राज्य में राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया है और जीतू पटवारी ने सीधे मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार पर 'बदले की राजनीति' का आरोप लगाया है.

Advertisement
भाई की गिरफ्तारी पर जीतू पटवारी का CM पर सीधा हमला.(Photo:ITG) भाई की गिरफ्तारी पर जीतू पटवारी का CM पर सीधा हमला.(Photo:ITG)

रवीश पाल सिंह

  • इंदौर,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला और हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कद्दावर नेता जीतू पटवारी के सगे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को पुलिस ने एक ड्रग्स मामले में संदिग्ध भूमिका के चलते हिरासत में ले लिया है. इंदौर के राजेंद्र नगर थाने की पुलिस नाना पटवारी पर आधिकारिक एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि खुद इंदौर के DCP नरेंद्र सिंह रावत ने की है. 

Advertisement

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बुधवार यानी 8 जुलाई की देर रात को शुरू हुई. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो कथित ड्रग्स पेडलरों को दबोचा था. तलाशी के दौरान इन आरोपियों के पास से 10 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद की गई.

जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों पेडलरों से कड़ाई से पूछताछ की और ड्रग्स के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने शुरू किए, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम लिया. आरोपियों की इसी निशानदेही और बयानों के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए नाना पटवारी को हिरासत में ले लिया और गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ शुरू कर दी. देखें VIDEO:- 

पटवारी परिवार का पुलिस को आवेदन- कहां हैं नाना पटवारी?
इस कार्रवाई के बाद गुरुवार को पटवारी परिवार की ओर से इंदौर पुलिस को एक आधिकारिक आवेदन भी सौंपा गया. परिवार का कहना था कि नाना पटवारी की गाड़ी लावारिस हालत में मिली है और उनका फोन बंद आ रहा है, जिसके कारण उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिवार ने पुलिस से पूछा था कि नाना पटवारी कहां हैं और किस स्थिति में हैं, जिसके कुछ ही समय बाद पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में रखे जाने की बात आधिकारिक तौर पर सामने आ गई.

Advertisement

'यह बीजेपी का सियासी बदला'
अपने भाई को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया. 

जीतू पटवारी ने लिखा, ''मुख्यमंत्री जी, इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर किसी पूर्व सूचना के हिरासत में लेकर यह स्पष्ट सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी अब 'बदला' ले रही है! रंजिश सिर्फ इस बात की है कि जो भी सत्ता या मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे कुचलने और दबाने के लिए 'कानून' का दुरुपयोग किया जाएगा. मैं पहले से जानता था कि सरकार अपनी निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाइयां जरूर करेगी. लेकिन मैं फिर दोहरा रहा हूं कि कानूनी दबाव और प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे! बल्कि और ज्यादा ताकत के साथ मैदानी लड़ाई लड़ेंगे.''

फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इंदौर पुलिस आरोपियों के बयानों और कॉल डिटेल्स (CDR) के आधार पर आगे के साक्ष्य जुटा रही है, जिसके बाद कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »