कोरोना टीके का कीर्तिमान, न्यूजीलैंड की आबादी से 5 गुना ज्यादा वैक्सीन भारत में एक दिन में ही लग गई

वैक्सीनेशन अभियान में देश की उपलब्धि काफी अहम मानी जा रही है. यहां तक कि कई छोटे देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा टीके भारत ने सिर्फ एक ही दिन में लगा दिए.

Advertisement
Coronavirus Vaccine Update (AFP फोटो) Coronavirus Vaccine Update (AFP फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST
  • कोरोना के खिलाफ जंग में महाअभियान
  • एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक का हुआ टीकाकरण
  • कई देशों की कुल जनसंख्या दो करोड़ से कम

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने वैक्सीनेशन अभियान में शुक्रवार को अहम रिकॉर्ड बनाया है. देश में आज एक दिन में 2.50 करोड़ से अधिक (More Than 2 Crore Vaccination Today) लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में यह मेगा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. पहली बार ऐसा हुआ है, जब देश में 2.5 करोड़ से अधिक टीके एक ही दिन में लग गए हों.

Advertisement

वैक्सीनेशन अभियान में देश की उपलब्धि काफी अहम मानी जा रही है. यहां तक कि कई छोटे देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा के आंकड़े में टीके भारत ने सिर्फ एक ही दिन में लगा दिए. न्यूजीलैंड जैसे देशों की जनसंख्या से पांच गुना ज्यादा टीके देश में सिर्फ कुछ ही घंटों के भीतर लग गए. न्यूजीलैंड की कुल जनसंख्या 50 लाख से भी कम है. 

वहीं, भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की कुल आबादी दो करोड़ 14 लाख के आसपास है. इस हिसाब से श्रीलंका की कुल जनसंख्या से ज्यादा वैक्सीन भारत ने आज लगाई है. इसके अलावा, सीरिया, कंबोडिया, सोमालिया, नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे जैसे देशों की जनसंख्या से ज्यादा टीके भारत में आज लगे हैं.

देश में हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन

कई और भी ऐसे देश हैं, जिनकी कुल जनसंख्या दो करोड़ से भी कम है. इसमें इजरायल जिसकी आबादी 8,655,535 है, लीबिया जिसकी जनसंख्या 6,871,292 है. इसके अलावा, डेनमार्क, फिनलैंड जैसे देशों में भी काफी कम आबादी है. वहीं, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड आदि देशों क भी कुल आबादी से ज्यादा टीकाकरण भारत में शुक्रवार को किया गया है. 

Advertisement

भारत ने इतिहास रचा- मनसुख मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारत ने इतिहास रच दिया. देश में 2.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर देश और विश्व के इतिहास में आज स्वर्णिम अध्याय लिखा है. आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम. 

20 फीसदी अडल्ट आबादी को लग चुके दोनों डोज

भारत की 20 प्रतिशत अडल्ट आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. 62 प्रतिशत को कम से कम एक डोज लगी है. 99 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली डोज और 82 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों डोज ले ली है. इसके अलावा, 100 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज जबकि 78 प्रतिशत को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है. भारत में पहले 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज देने में 85 दिन लगे थे. 10 से बीस करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 20 से 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 29 दिन लगे. 30 करोड़ डोज के आंकड़े से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे  और 50 करोड़ डोज का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे. इसके अलावा, 50 से 60 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 19 दिन और लगे और 7 सितंबर को 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे.
 

Advertisement
भारत ने टीकाकरण की पकड़ी स्पीड

हर घंटे 17 लाख को लगी वैक्सीन

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के दौरान भारत में तेजी से टीकाकरण किया गया. आंकड़ों के अनुसार, हर घंटे 17 लाख से ज्यादा लोगों को डोज दी गई. हर मिनट 28 हजार लोगों को टीका लगाया गया है, जबकि प्रति सेकंड की बात करें तो 466 लोगों को वैक्सीन लगी है. सरकार ने बताया कि रात 9:09 बजे शुक्रवार को सवा दो करोड़ टीकों का आंकड़ा भी पार हो गया.

छह घंटे में ही एक करोड़ से अधिक को लगा टीका

सुबह से ही टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज थी. महज कुछ ही घंटों बाद एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर लिया गया था. शुक्रवार को दोपहर 1.40 बजे तक एक करोड़ का आंकड़ा पार गया, जबकि 1.50 करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 100 मिनट का और वक्त लगा. इसके बाद शाम चार बजे तक पौने दो करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार हो गया. पांच बजे दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी. माना जा रहा है कि आज ढाई करोड़ लोगों को टीके लगाए जा सकते हैं. देश में एक लाख साइट्स पर टीकाकरण अभियान चल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »