क्या ट्रंप-मोदी की मुलाकात में भारत ने किया था सवाल लेने से मना? सर्जियो गोर के दावों पर सरकार का आया जवाब

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस न की जाए. सूत्रों के हवाले से इन दावों पर प्रतिक्रिया दी गई है.

भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि किसी भी VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के बीच बात की जाती है और यह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भारतीय पक्ष ने VVIP दौरों के लिए अपनी सामान्य और मानक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि किसी भी VVIP दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर चर्चा जाती हैं. 

यह भी पढ़ें: सर्जियो गोर का बड़ा दावा, PM मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था सवाल-जवाब

सर्जियो गोर ने क्या कहा था?

रविवार को इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के समय भारत की ओर से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस न किए जाने को कहा गया था. गोर ने बताया कि ट्रंप ने उनसे पूछा था कि क्या भारतीय पक्ष की कोई मांग है. गोर ने कहा, "विदेश मंत्रालय(MEA) चाहता है कि मीडिया को बुलाया जाए लेकिन पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस न हो." गोर का कहना है कि उन्होंने ट्रंप को भारत की प्राथमिकता के बारे में बताया था. उनका कहना है कि उन्होंने बताया था "भारतीय प्रश्न पसंद नहीं करते". ट्रंप ने इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. 

Advertisement

गोर के इन्हीं दावों को लेकर भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर बातचीत होना सामान्य प्रक्रिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »