कुकी समुदाय के घरों में आगजनी, फायरिंग... फिर धधक रहा मणिपुर!

मणिुपर के कामजोंग जिले में उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया और कई घरों में आग लगा दी. इस वजह से कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े. कुछ लोगों को आर्मी कैंप में शरण लेनी पड़ी.

Advertisement
मणिपुर में ताजा हमलों के बाद सड़क पर इंसाफ की मांग (Photo: PTI) मणिपुर में ताजा हमलों के बाद सड़क पर इंसाफ की मांग (Photo: PTI)

aajtak.in

  • इंफाल,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

मणिपुर एक बार फिर से धधक रहा है. कुकी और मैतेई समुदायों के बीच महीनों तक हिंसक संघर्ष में झुलसने के बाद ऐसा लगने लगा था कि अब राज्य में शांति लौट रही है. लेकिन ताजा हालात ने एक बार फिर मणिपुर को लेकर टेंशन बढ़ा दी है.

राज्य के कामजोंग जिले के एक पहाड़ी गांव में शनिवार देर रात कुकी समुदाय के 15 घरों को आग के हवाले कर दिया गया. इस वजह से बड़ी संख्या में नागरिकों को अपने घर छोड़ने पड़े. उन्हें जंगलों और पास स्थित आर्मी कैंप में शरण लेनी पड़ी.

Advertisement

अधिकारियों के रविवार को बताया कि कल देर रात संदिग्ध उग्रवादियों ने चस्साद गांव पर हमला किया और कई घरों में आग लगा दी. इस कारण कई लोगों को दहशत की वजह से अपने घर छोड़ने पड़े.

इससे पहले शनिवार को भी उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया था. इस अटैक में एक कुकी नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए थे.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और कामजोंग पुलिस की एक संयुक्त टुकड़ी तैनात की गई है.

इस बीच शनिवार रात कामजोंग जिले के मुख्यालय में एक अलग समुदाय के उपद्रवियों ने गांव पर हमला किया. इस हमले में तीन तांगखुल नगा नागरिक गोली लगने से जख्मी हो गए.

Advertisement

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने चस्साद में हुई हिंसा की निंदा की. उन्होंने कुकी नागरिक की मौत पर दुख व्यक्त किया. घायल ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने घरों को जलाने की घटना को असहनीय अपराध बताया.

डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों को 24 घंटे सतर्क रहने, नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »