किसान आंदोलन: मनोज तिवारी बोले- रिहाना को मामले की समझ नहीं, मैंने उन्हें भेजी हिंसा की तस्वीरें

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का कहना है कि रिहाना को इस मामले में पूरी समझ नहीं है, आधी नॉलेज काफी खतरनाक होती है.

Advertisement
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST
  • रिहाना के ट्वीट पर मनोज तिवारी का बयान
  • मैंने उन्हें 26 जनवरी की हिंसा की तस्वीरें भेजी: मनोज

दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट ने भारत में भी बयानबाजी के दौर को शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का कहना है कि रिहाना को इस मामले में पूरी समझ नहीं है, आधी नॉलेज काफी खतरनाक होती है.

मनोज तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में जिस तरीके से गुंडागर्दी हुई है, उसकी तस्वीरें हमने रिहाना को भेजी हैं और कहा है कि वो इस मसले पर बात करना चाहते हैं.

Advertisement

बीजेपी के सांसद ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में ऐसे स्टार को बोलना शोभा नहीं देता है. हम ऐसी टिप्पणी का विरोध करते हैं, हमें भ्रम फैलाने वालों के साथ नहीं जाना चाहिए. मनोज तिवारी ने कहा कि आम लोग सब समझते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो द्वारा भी रिहाना के ट्वीट पर बयान दिया गया. बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि म्यूजिक के अलावा भी रिहाना का अपना काम है, सही होगा कि वो अपने काम पर ध्यान दें.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस मसले पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि 1000 सालों तक विदेशियों ने भारत को लूटा, इसका कारण था हमेशा एक जयचंद मौजूद रहा. ऐसे में भारत के खिलाफ जो इंटरनेशनल प्रोपेगेंडा चल रहा है, उसके पीछे कौन है हमें ये सवाल करना होगा.

Advertisement

रिहाना ने जब से किसान आंदोलन ट्वीट किया है भारत के सोशल मीडिया में उनकी चर्चा हो रही है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी ट्वीट कर तंज कसा कि उन्हें इंतजार है कि बीजेपी आईटीसेल किस तरह रिहाना का नेहरू से कनेक्शन निकालता है.

गौरतलब है कि अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद कई अन्य ग्लोबल सेलेब्रिटी ने भी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है. इस बयानबाजी पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी तरह की टिप्पणी से पहले तथ्य जांचने चाहिए और भारत के आंतरिक मामलों में दखल से बचना चाहिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »