'भ्रष्टाचार से भी बदतर अपराध की दोषी...', कैश फॉर क्वेरी विवाद के बीच देहाद्राई का पोस्ट

देहाद्राई ने अपने पत्र में कहा था कि उनके पास पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए अडानी ग्रुप के बारे में सवाल पूछने के बदले में टीएमसी सांसद महुआ द्वारा हीरानंदानी से रिश्वत लेने के सबूत हैं.

Advertisement
जयंत देहाद्राई ने एक्स (पहले ट्विटर) पर चौंकाने वाली पोस्ट की है जयंत देहाद्राई ने एक्स (पहले ट्विटर) पर चौंकाने वाली पोस्ट की है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

कैश फॉर क्वैरी केस से चर्चा में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली आरोपी इससे भी अधिक बदतर चीज की दोषी हैं. देहाद्राई ने अपने पालतू डॉग की फोटो के साथ किए गए पोस्ट में कहा कि मैं अपने डॉग की चोरी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं. हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

Advertisement

बता दें कि महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व दोस्त जय अनंत के बीच पालतू रॉटविलर डॉग को लेकर झगड़ा चल रहा है. इस कुत्ते का नाम हेनरी है. जय अनंत देहाद्राई ने महुआ पर अपना कुत्ता रखने का आरोप लगाया है. वहीं, देहाद्राई ने अपने पत्र में कहा था कि उनके पास पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए अडानी ग्रुप के बारे में सवाल पूछने के बदले में टीएमसी सांसद महुआ द्वारा हीरानंदानी से रिश्वत लेने के सबूत हैं.

पिछले महीने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देहाद्राई के एक पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कैश और गिफ्ट के बदले में संसद में सवाल पूछे थे. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने की अपील की थी. इसके बाद ओम बिरला ने इस मामले को संसद की आचार समिति के पास भेजा था. निशिकांत ने जय अनंत देहाद्राई से मिले एक पत्र के हवाले से मोइत्रा पर ये आरोप लगाए. 

Advertisement

पिछले हफ्ते महुआ मोइत्रा ने कैश फॉर क्वेरी केस शुरू होने के बाद इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि हीरानंदानी से उन्हें गिफ्ट के रूप में केवल एक स्कार्फ, लिपस्टिक और आई शैडो मिली थी. महुआ ने कहा था कि एक करीबी निजी मित्र के रूप में दर्शन से मुझे जो एकमात्र चीज़ मिली, वह तीन या चार साल पहले मेरे बर्थडे के गिफ्ट के लिए एक स्कार्फ था, तब उन्होंने दुबई एयरपोर्ट से फोन किया और पूछा कि क्या मुझे कुछ चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »