लोकसभा में PM मोदी ने कांग्रेस को कहा परजीवी, चुनाव के नतीजों से समझाया

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि जहां-जहां बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 फीसदी है, लेकिन कांग्रेस ने जहां किसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा, जहां कांग्रेस जूनियर पार्टनर थी, ऐसे राज्यों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है. कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनकी सहयोगी पार्टियों ने जिताई हैं. 16 राज्यों में जहां कांग्रेस अकेले लड़ी, वहां कांग्रेस का वोट शेयर इस चुनाव में गिर चुका है.

Advertisement
लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर तीखा हमला किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2024 से कांग्रेस, परजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी. उन्होंने कहा कि परजीवी वो होता है, जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता है. कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी के वोट खा जाती है, उन्होंने कहा कि अपनी सहयोगी पार्टी की कीमत पर कांग्रेस फलती-फूलती है. इसलिए कांग्रेस परजीवी कांग्रेस बन चुकी है. 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अगर कांग्रेस को परजीवी कह रहा हूं तो फैक्ट के आधार पर कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 फीसदी है, लेकिन कांग्रेस ने जहां किसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा, जहां कांग्रेस जूनियर पार्टनर थी, ऐसे राज्यों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है. कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनकी सहयोगी पार्टियों ने जिताई हैं. 16 राज्यों में जहां कांग्रेस अकेले लड़ी, वहां कांग्रेस का वोट शेयर इस चुनाव में गिर चुका है. गुजरात, छत्तीगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर लड़ी, इन राज्यों की 66 में से सिर्फ 2 सीटें जीत पाई है.

'कांग्रेस ने सहयोगियों के कंधों पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया'

Advertisement

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस परजीवी बन चुकी है और अपने सहयोगी दलों के कंधों पर चढ़कर अपनी सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है. अगर कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के जो वोट खाए हैं, अगर वह वोट कांग्रेस ने न खाए होते तो लोकसभा चुनाव में उनके लिए इतनी सीटें जीत पाना मुश्किल था. 

कांग्रेस अराजकता फैलाने में जुटी है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि 6 दशक तक राज्य करने वाली पार्टी अराजकता फैलाने में जुटी हुई है, ये लोग दक्षिण में जाकर उत्तर के लोगों के खिलाफ बोलते हैं, ये उत्तर में जाकर पश्चिम के खिलाफ जहर उगलते हैं. महापुरुषों के खिलाफ बोलते हैं, कांग्रेस ने भाषा के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की है, जिन नेताओं ने देश के हिस्से को भारत से अलग करने की वकालत की थी, उन लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस खुलेआम एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ लड़ाने के लिए रोज नए नैरेटिव गढ़ रही है. देश के एक हिस्से के लोगों को हीन बताने की प्रवृत्ति भी कांग्रेस बढ़ावा दे रही है.

'कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई'

Advertisement

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई, ये कांग्रेस की तीसरी सबसे बड़ी हार है. लेकिन ये तो कुर्सी साधना करने में लगे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव विश्व का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था. इसमें भारत की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है, ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत अहम घटना है. उन्होंने कहा कि हमें हर कसौटी पर कसने के बाद जनता ने जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि जब 2014 में पहली बार हम जीतकर आए थे, तब भी हमने कहा था कि करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा. हमारी नीतियों के लिए जनता ने हमें फिर आशीर्वाद दिया है. दुनियाभर में भारत की साख बढ़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम तुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण की बात करते हैं.

PM मोदी ने गिनाए अपनी सरकार के काम

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि जब देश विकसित होता है तब करोड़ों के सपने पूरे होते हैं, संकल्प सिद्ध होते हैं. पहले आए दिन अखबार खोलते थे तो घोटालों की खबरें पढ़ने को मिलती थीं. पहले घोटालों का कालखंड था. इतना ही नहीं, पहले ये स्वीकार भी कर लिया जाता था कि दिल्ली से 1 रुपए भेजे जाते हैं लेकिन 15 पैसे ही पहुंचते थे. पहले भाई-भतीजावाद फैला हुआ था. पहले गैस के सिलेंडर के लिए भी सांसदों के यहां चक्कर लगाने पड़ते थे. राशन के लिए भी लोगों को रिश्वत देनी पड़ती थी. पहले देश निराशा की गर्त में डूबा हुआ था, तब जनता ने हमें सेवा करने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में मेरी सरकार की अनेक सफलताए हैं. हमने देश को निराशा की गर्त से निकाल दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »