लॉरेंस बिश्नोई के हैंडलर की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मुख्य हैंडलर की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कई आरोप लगाए गए हैं.

Advertisement
सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कई धमकियां भी दी गई हैं. (File Photo: PTI) सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कई धमकियां भी दी गई हैं. (File Photo: PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

कनाडा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर और हैंडलर की हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग ने ली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि कनाडा में एक शख्स जिसका का संबंध लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से था और वह लॉरेंस का मुख्य हैंडलर था.

साथ ही पोस्ट में बताया गया है कि उसकी हत्या की गई है. पोस्ट में कई आरोप भी लगाए गए हैं, जिनमें कनाडा में क्रिकेट सट्टेबाजी/मैच फिक्सिंग से जुड़े नेटवर्क का जिक्र है.

Advertisement

इसमे बताया गया है  कि जिस शख्स की हत्या की गई है उसका हाथ मैच फिक्सिंग वाले मामलों में था.

पोस्ट में आगे कई धमकियां भी दी गई हैं. फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि अगर हमारे दुश्मन को कोई पानी भी पिलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. लिस्ट तैयार है, सबका नंबर आएगा. वक्त का इंतजार करो.

फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि जो लोग फेसबुक पर झूठे गैंगस्टर बनने की कोशिश कर रहे हैं, वे दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, उन्हें माफी नहीं मिलेगी. हमारी फेसबुक वाली लड़ाई नहीं है. पोस्ट में लिखा है कि हम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. समझदार बनो, सेफ रहो, जल्द मुलाकात होगी.

(यह जानकारी सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के आधार पर है. आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

बता दें, रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है और उस पर गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज हैं. वह कई सालों से अपराध की दुनिया में जाना पहचाना नाम है. रोहित गोदारा राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है. उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है. सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement