देश की सबसे युवा नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी छिनी, 21 साल की दीया के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने की बगावत

महज 21 साल की उम्र में देश की सबसे कम उम्र की नगर पालिका अध्यक्ष बनीं दीया बीनू को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटा दिया गया. कांग्रेस के चार पार्षदों की बगावत के बाद एलडीएफ का प्रस्ताव पास हुआ और दीया को अपना पद छोड़ना पड़ा.

Advertisement
दीया बीनू 6 महीने पहले नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं. (Photo- Screengrab) दीया बीनू 6 महीने पहले नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं. (Photo- Screengrab)

शिबिमोल

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

केरल के कोट्टायम जिले की पाला नगर पालिका की अध्यक्ष और देश की सबसे कम उम्र की नगर पालिका अध्यक्ष दीया बीनू पुलिक्काकंदम को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटा दिया गया है. महज 21 साल की उम्र में  नगर पालिका की अध्यक्ष बनीं दीया ने करीब छह महीने तक इस पद पर काम किया.

अविश्वास प्रस्ताव वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लेकर आया था, लेकिन फैसला तब पलट गया जब यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चार कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी व्हिप की अनदेखी करते हुए प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया. निर्दलीय पार्षद माया राहुल ने भी एलडीएफ का साथ दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 81 गवाह, 28 सबूत और फैसला... केरल के चर्चित नेन्मारा डबल मर्डर केस में दोषी को मिली फांसी की सजा

26 सदस्यीय नगर परिषद में बैठक के दौरान 17 पार्षद मौजूद थे और सभी 17 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. एलडीएफ के 12 पार्षदों के साथ कांग्रेस के चार बागी पार्षद और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन से प्रस्ताव आसानी से पारित हो गया.

दीया बीनू ने निर्दलीय लड़ा था पार्षद चुनाव

दीया बीनू निर्दलीय उम्मीदवार थीं और उन्हें पहले यूडीएफ के समर्थन से अध्यक्ष चुना गया था. नगर परिषद में किसी भी गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था, लेकिन यूडीएफ के समर्थन से उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था.

दीया बीनू ने पद से हटाए जाने के बाद क्या कहा?

पद से हटाए जाने के बाद दीया बीनू ने कहा कि छह महीने के कार्यकाल में उन पर भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म, बैकडोर अपॉइनमेंट या किसी कानून के उल्लंघन का एक भी आरोप नहीं लगा. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे साफ छवि के साथ पद छोड़ रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरल में FIFA विश्व कप फाइनल का खुमार, कल बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, CM सतीशन ने दिए छुट्टी के निर्देश

दीया ने कहा कि वह निराधार आरोपों का जवाब नहीं देना चाहतीं. अब वह अगले पांच वर्षों तक पार्षद के रूप में लोगों की सेवा जारी रखेंगी. साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देंगी. उन्होंने कहा कि जनता के लिए ईमानदारी से काम करने का उनकी कोशिश आगे भी जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »