देव दीपावली पर जगमगाई काशी... लाखों दीयों से सजे 84 घाट, महाआरती में शामिल हुए 1 लाख लोग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की. उनके दीप जलाने के साथ ही भव्य आतिशबाजी शुरू हुई. देव दीपावली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. 

Advertisement
देव दीपावली पर रोशनी में जगमगाई काशी, 84 गंगा घाटों पर जले 17 लाख दीये. (Photo: X/@myogiadityanath) देव दीपावली पर रोशनी में जगमगाई काशी, 84 गंगा घाटों पर जले 17 लाख दीये. (Photo: X/@myogiadityanath)

aajtak.in

  • वाराणसी ,
  • 15 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

देशभर में आज धूम-धाम से देव दीपावली मनाई गई. वाराणसी में देवताओं की दीपावली मनाने के लिए अलग-अलग जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक जुटे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर आयोजित देव दीपावली समारोह का उद्घाटन किया तो माहौल हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायम हो उठा. इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  भी मौजूद रहे. 

Advertisement

अंधेरा होते ही काशी में गंगा के किनारे स्थित सभी 84 घाट दीपों से जगमगा उठे. कुल 17 लाख दीये जलाए गए. रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान में मनोरम छटा बिखेर दी. इस दौरान गंगा में क्रूज और नाव पर बैठकर पर्यटकों ने मनोरम दृश्य का आनंद उठाया. देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया. घाटों की ओर आने वाली सड़कें भी रोशनी में नहाई हुई नजर आईं.  

काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा. भारी संख्य में पर्यटक यहां सेल्फी लेने पहुंचे. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की. उनके दीप जलाने के साथ ही भव्य आतिशबाजी शुरू हुई. देव दीपावली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. 

Advertisement

यह हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की पूर्णिमा को पड़ता है, जो दिवाली के पंद्रह दिन बाद आता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने X पर पोस्ट किया, 'सभी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की अनंत शुभकामनाएं. स्नान-ध्यान और दीपदान की पवित्र परंपरा से जुड़ा यह पावन अवसर हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौभाग्य से रोशन करे, यही कामना है.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा, 'आस्था के प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी काशी. बाबा विश्वनाथ और मां गंगा सभी का कल्याण करें. कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के पावन अवसर पर आज वाराणसी स्थित नमो घाट के लोकार्पण कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज काशी की देव दीपावली वैश्विक क्षितिज पर अपनी आभा बिखेर रही है.'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधपन में कहा, 'आज काशी सर्वांगीण विकास का नया मॉडल बन रही है. 5 साल पहले तक काशी विश्वनाथ धाम की क्या स्थिति थी. यहां अगर 50 श्रद्धालु एक साथ आते थे तो दर्शन नहीं कर पाते थे. लेकिन अब अगर 50 हजार श्रद्धालु भी एक साथ काशी पहुंचते हैं तो आसानी से दर्शन कर सकते हैं. और सावन के महीने में तो ये संख्या लाखों में पहुंच जाती है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »