कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी पर जबरन वसूली और धमकी का आरोप, दर्ज हुआ केस

स्टील और भारी उद्योग विभाग संभालने वाले कुमारस्वामी के साथ-साथ जेडीएस के पूर्व एमएलसी रमेश गौड़ा पर भी अमृतहल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Advertisement
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 04 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 1:28 AM IST

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह केस एक रियल एस्टेट एजेंट की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है. स्टील और भारी उद्योग विभाग संभालने वाले कुमारस्वामी के साथ-साथ जेडीएस के पूर्व एमएलसी रमेश गौड़ा पर भी अमृतहल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Advertisement

शिकायतकर्ता विजय टाटा ने आरोप लगाया कि वह जेडी(एस) के सोशल मीडिया उपाध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी, क्योंकि वह अपने रियल एस्टेट कारोबार पर ध्यान दे रहे थे. हालांकि, 24 अगस्त को रमेश गौड़ा घर आए और अपने फोन से कुमारस्वामी को कॉल किया. टाटा ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उनसे कहा कि पार्टी को चन्नपटना उपचुनाव के लिए 50 करोड़ रुपये की जरूरत है, क्योंकि पार्टी ने इस बार एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मैदान में उतारने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटकः एक हफ्ते में दो NDA नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR, केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी पर वसूली का आरोप

आरोपों पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

रियल एस्टेट एजेंट ने यह भी दावा किया कि जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो कुमारस्वामी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली. इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, "क्या यह चर्चा का विषय है? क्या मुझे इन सबका जवाब देना चाहिए? क्या मुझे सड़क पर मौजूद हर कुत्ते का जवाब देना चाहिए?"

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »