कर्नाटक: कांग्रेस नेता का दिनदहाड़े मर्डर, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर गिरफ्तार

शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूज़ा की सरेआम हत्या कर दी गई. हत्या के मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनाने इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया है.

Advertisement
कर्नाटक में कांग्रेस नेता की हत्या कर्नाटक में कांग्रेस नेता की हत्या

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की सरेआम दो मोटरसाइकल सवार युवकों ने हत्या कर दी थी. हत्या के मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनने इलाके में पुलिस की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, हालांकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. 

Advertisement

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू के रूप में हुई. आरोपी राजू ने जब कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला किया तो पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी पर गोली चलाई. आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई. 

पुलिस मुठभेड़ में SI तेजस्वी भी घायल हो गए हैं. फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी राजू का भी इलाज जारी है. आरोपी को मणिपाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

यह भी पढ़ें: पहले गाड़ियों में की तोड़फोड़, फिर चढ़ा दी कार... उदयपुर में महिला की कुचल कर हत्या- CCTV

मामले में दो अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे. फिलहाल पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. मालूम हो, शुक्रवार 7 अगस्त को कांग्रेस नेता, ठेकेदार और ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डेविड डिसूजा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मोटरसाइकल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने डेविड डिसूजा पर तीन राउंड गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वे दोनों फौरन वहां से फरार हो गए थे.

Advertisement

प्रथम दृष्टया यह वित्तीय विवाद का मामला लग रहा है. हालांकि पुलिस मामले में बहुत ही गहनता के जांच कर रही है और पुलिस जांच के बाद ही हत्या का सही कारण सामने आ सकेगा. डेविड डिसूजा की बात करें, तो वह कांग्रेस नेता होने के साथ, ठेकेदार और ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे.

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच के जरिए सबूत जुटा रही है. पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »