बंदरों के झुंड ने 65 साल की महिला पर किया हमला, हुई मौत

आंध्र प्रदेश के एक गांव में बंदरों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. बंदरों ने महिला पर यह हमला उस वक्त किया, जब वह अपने घर से लौट रही थी.

Advertisement
बंदर के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत. (Photo: Representational ) बंदर के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • काकीनाडा,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले में बंदरों के एक झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. इस घटना का स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन पर बंदरों को काबू न करने का आरोप लगा रहे हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि 65 साल की एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब महिला शनिवार को अपने खेतों में गई थी और घर लौट रही थी. तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि बचने की कोशिश में महिला फिसलकर गिर गई, जिसके बाद जानवरों ने उस पर हमला कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूध पीते ही बिगड़ी तबीयत... आंध्र प्रदेश में 12 लोगों की मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में भर्ती

लंबे समय से इलाके में है बंदरों का आतंक

महिला अपनी बेटी के परिवार के साथ अपनी तीन एकड़ ज़मीन से सटे एक घर में रहती थी. इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार किसान लंबे समय से बंदरों के आतंक के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं और वे लगातार डर के साए में जी रहे हैं. 

इसकी शिकायत कई बार वन विभाग से भी की जा चुकी है. बावजूद इसके बंदरों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इलाके वन विभाग की तरफ से बंदरों को पकड़ा गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement