काकीनाडा
काकीनाडा (Kakinada) जिला भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के तटीय क्षेत्र में स्थित जिला है (District of Kakinada). इसका प्रशासनिक मुख्यालय काकीनाडा शहर में स्थित है (Administrative Headquarter). आंध्र प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी 2022 को राज्य के परिणामी 26 जिलों में से एक बनने का प्रस्ताव किया था. 4 अप्रैल 2022 को अंतिम अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जिले का गठन पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा और पेद्दापुरम राजस्व प्रभागों से हुआ था (Kakinada District Formation).
यह जिला अल्लूरी सीताराम राजू जिले के उत्तर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और यानम जिले, अनाकापल्ली जिले के पूर्व और पूर्वी गोदावरी जिले और कोनसीमा जिले के पश्चिम से घिरा हुआ है (Kakinada Geographical Location).
काकीनाडा जिले में 3 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 9 विधानसभा क्षेत्र हैं (Kakinada Constituencies). जिले में दो राजस्व मंडल हैं, यानी काकीनाडा और पेद्दापुरम, प्रत्येक का नेतृत्व एक उप-कलेक्टर करता है. इन राजस्व मंडलों को 21 मंडलों में बांटा गया है (Kakinada Mandals).
2011 की जनगणना के समय, काकीनाडा जिले की जनसंख्या 20,92,374 है (Kakinada Population). 98.41 प्रतिशत आबादी तेलुगु बोतली है और 1.14 प्रतिशत आबादी उर्दू बोतली है (Kakinada Languages).
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के शंखवरम में बड़ा हादसा हो गया. यहां खेत में काम कर रहे पिल्ला यातिमणि और उनके दो बेटे दुर्गा प्रसाद और राजेश पम्पा नदी के तेज बहाव में बह गए. चक्रवात अर्नब के असर से नदी में अचानक पानी बढ़ा था. तीनों की तलाश के लिए तैराकों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में येलरु नहर का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पेड्डापुरम-वाडलामुरु और समरलाकोटा-पिठापुरम सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. समरलाकोटा के उप्पुवारी सत्रम के पास TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. कई इलाके जलमग्न होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है.
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में एक महिला ने माता-पिता और 10 साल के बेटे के साथ गोदावरी नदी में छलांग लगा दी थी. सुसाइड नोट में राइफल शूटिंग कोच सादिक खान पर पति की हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 30 साल के जिम ट्रेनर पोडामाटी सतीश रेड्डी की आधी रात गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात भानुगुड़ी सेंटर के पास हुई. पुलिस को शुरुआती जांच में बंदुला साई किरण और उसके दोस्तों पर शक है. हत्या को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 2 साल की बच्ची पिछले 12 दिनों से लापता है. पुलिस अपहरण, जंगली जानवर के हमले, पारिवारिक विवाद और अजगर के हमले समेत हर एंगल से जांच कर रही है. NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. पढ़ें इस ऑपरेशन की पूरी कहानी.
आंध्र प्रदेश के एक गांव में बंदरों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. बंदरों ने महिला पर यह हमला उस वक्त किया, जब वह अपने घर से लौट रही थी.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलकोटा में एक खाली पड़े घर के लिए 1.99 करोड़ रुपये का बिजली बिल आने से परिवार हैरान रह गया. यह बिल दासरी दुर्गा के नाम पर जारी हुआ था. शिकायत के बाद बिजली विभाग ने जांच की और बताया कि नया मीटर लगने के बाद तकनीकी गड़बड़ी से बिल गलत बन गया था.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलकोटा इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक खाली पड़े घर के लिए 1.99 करोड़ रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया. इतना बड़ा बिल देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलपालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 18 लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से झुलस गए. धमाका इतना तेज था कि शव धान के खेतों में जा गिरे. घायलों का काकीनाडा सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने राहत के निर्देश दिए हैं.
काकीनाडा के जगंपेटा गुरुकुल स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा ब्लेसी ने प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल द्वारा कथित मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर हॉस्टल बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर और रीढ़ व सिर में गंभीर चोटें आईं. माता-पिता ने जिला कलेक्टर को शिकायत दी, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. काकीनाडा बीच पर सुबह से बारिश हो रही है. आईएमडी के अनुसार, एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है जो ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर आंध्र के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है. देखें ये रिपोर्ट.