जंतर-मंतर पर अब लगी 'लोहे की दीवार'! प्रदर्शनकारियों के लिए गिराना नहीं होगा आसान

दिल्ली के जंतर मंतर पर बैरिकेड्स को पक्का किया जा रहा है. यहां बैरिकेड्स की वेल्डिंग की जा रही है, जिससे प्रदर्शनकारियों के लिए इसे पार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement
जंतर मंतर पर बैरिकेड्स को पक्का किया जा रहा है (फोटो: ITG) जंतर मंतर पर बैरिकेड्स को पक्का किया जा रहा है (फोटो: ITG)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

दिल्ली का जंतर-मंतर, जो हाल ही में NEET यूजी पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और युवाओं का प्रदर्शन स्थल बना हुआ था वहां अब प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है. प्रशासन द्वारा नई तैयारी की जा रही है. जंतर-मंतर के आगे और पीछे लगाए गए बैरिकेड्स को वेल्डिंग कर स्थायी रूप से मजबूत किया जा रहा है, जिससे प्रदर्शनकारी एक सीमा के आगे न बढ़ पाएं.

Advertisement

दिल्ली के जंतर मंतर पर वाम संगठन से जुड़े छात्र पहुंच गए हैं. उनकी बड़ी मांग है कि छात्रों, प्रदर्शनकारियों पर जो पुलिस की कार्रवाई की जा रही है वह बंद हो. उन्होंने इसे वादाखिलाफी करार किया है.

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स लगाए जाते हैं लेकिन अब प्रशासन द्वारा नई कार्रवाई की जा रही है. बैरिकेड्स को पक्का किया जा रहा है. वेल्डिंग की जा रही है जिससे ये मजबूत हों. इसके जरिए जंतर मंतर पर एक सीमा बना दी गई है, जिससे प्रदर्शनकारी इससे आगे न जा पाएं. 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस को Gen-G की चिंता रही, हमें Gen-Z की...', राहुल गांधी पर BJP का वार

सभी बैरिकेड्स को जोड़ा जा रहा है. प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य है कि भविष्य में अगर कोई बड़ा या उग्र प्रदर्शन होता है और प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश करते हैं, तो ऐसे में अगर बैरिकेड्स स्थाई होंगे तो उन्हें इतनी आसानी से तोड़ा या हटाया नहीं जा सकेगा. 

Advertisement

दूसरी तरफ जंतर मंतर पर अभी भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान मौके पर तैनात हैं और यहां बैरिकेड्स को पक्का करने की कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई उस समय में की जा रही है जब वाम संगठन से जुड़े छात्र जंतर मंतर पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »