'दुनिया उथल-पुथल के दौर में', ग्लोबल संकट पर जयशंकर की चेतावनी, कहा- अब साथ चलने का वक्त

विदेश मंत्री एस.जयशंकर फिलीपींस के मनीला में क्वाड और ASEAN की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत और ASEAN के बीच गहरे सहयोग पर जोर दिया. जयशंकर ने फिलीपींस की भूमिका की तारीफ करते हुए भारत-ASEAN रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की बात कही.

Advertisement
जयशंकर ने ASEAN के सहयोग पर जोर दिया. (Photo- X/Jaishankar) जयशंकर ने ASEAN के सहयोग पर जोर दिया. (Photo- X/Jaishankar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय फिलीपींस की राजधानी मनीला के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वो यहां क्वाड ग्रुप की बैठक के साथ-साथ ASEAN ब्लॉक के ढांचे के तहत आयोजित अलग-अलग चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने दुनिया के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया इस समय 'बेहद उथल-पुथल' के दौर से गुजर रही है. 

Advertisement

जयशंकर ने कहा कि आज ये बात पूरी तरह साफ हो चुकी है कि कोई भी अकेला देश या कोई एक ग्रुप अकेले इन संकटों से नहीं निपट सकता. इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारत और ASEAN के बीच और गहरे सहयोग की जरूरत पर जोर दिया.

बुधवार को 'भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026' में अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री ने कहा, 'नेविगेटिंग अवर फ्यूचर टुगेदर विषय आज की उस भावना को दिखाता है, जिसे हममें से कई लोग महसूस कर रहे हैं. '

जयशंकर ने आगे कहा, 'दुनिया इस समय बेहद उथल-पुथल से गुजर रही है और ये बात लगातार साफ होती जा रही है कि कोई भी एक देश या यहां तक कि कोई एक समूह अकेले इस स्थिति का मुकाबला नहीं कर सकता.'

फिलीपींस की भूमिका की तारीफ

Advertisement

अपने संबोधन के दौरान जयशंकर ने भारत और ASEAN के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने में फिलीपींस के योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने देश समन्वयक के तौर पर फिलीपींस की ओर से निभाए जा रहे पॉजीटिव रोल की तारीफ की.

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने UNSC में पेश की भारत की दावेदारी, उठाई संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग

विदेश मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल-ईस्ट जंग के बीच ग्लोबल लेवल पर आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में भारत और ASEAN देशों का एक साथ आना न सिर्फ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता के लिए जरूरी है, बल्कि ग्लोबल पीस और डेवलपमेंट के नजरिए से भी बेहद अहम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »