IRCTC Package for KASHI YATRA: आजादी का अमृत महोत्सव और 'देखो अपना देश' के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) वाराणसी की यात्रा करा रहा है. आईआरसीटीसी ने वाराणसी के लिए "DIVYA KASHI YATRA" नाम का विशेष पैकेज शुरू किया है. यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. जिसकी शुरुआत 22 मार्च 2022 से होने जा रही है.
| पैकेज का नाम | दिव्य काशी यात्रा (DIVYA KASHI YATRA) |
| ट्रैवलिंग मोड | ट्रेन |
| कितने दिन के लिए | 4 रात और 5 दिन |
| तारीख | 22 मार्च से 29 मार्च 2022 तक |
| मील प्लान | ब्रेकफास्ट और डिनर |
| कहां से | दिल्ली |
पैकेज में क्या है शामिल?
IRCTC इस टूर पैकेज के जरिए वाराणसी के सबसे ज्यादा आकर्षक स्थलों को कवर कर रहा है. 4 रात और 5 दिन का यह पैकेज मात्र 24500 /- रुपये प्रति व्यक्ति है. इसकी शुरुआत 22 मार्च को होगी और 29 मार्च तक चलेगा. इस दौरता आपको सारनाथ स्मारक, कालभैरव मंदिर, वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारा, गंगा आरती, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, भारत माता मंदिर, पंच कोशी यात्रा के पांच प्रसिद्ध मंदिर: कर्दमेश्वर, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर और कपिलेश्वर के दर्शन कराये जाएंगे.
Soak in the spiritual air of India’s holiest city, with our all-incl. 5D/4N ‘Divya Kashi Yatra’ package. Tour leaves on 22rd March’22 & 29th March' 22. Hurry! today on
— IRCTC (@IRCTCofficial)| कैटेगरी | AC 1 (रुपये) | AC 2 (रुपये) |
| अडल्ट ऑन सिंगल ऑक्यूपेंसी | 34510 | 29080 |
| अडल्ट ऑन डबल ऑक्यूपेंसी | 29950 | 24500 |
| अडल्ट ऑन ट्रिपल ऑक्यूपेंसी | 29950 | 24500 |
| चाइल्ड विथ बेड ( 2 से 11 साल) | 29265 | 23830 |
| चाइल्ड विथआउट बेड ( 2 से 11 साल) | 29265 | 23830 |
इस तरह कराएं बुकिंग
आपको बता दें कि की बुकिंग कराने के लिए आपके आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर आपको क्लिक करना होगा. इसके अलावा आप इसके रिजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग कराते वक्त आपको पेमेंट करने के साथ-साथ सारे डिटेल्स भरने होंगे. अधिक जानकारी के लिए 8287930202, 8287930299, और 8287930157 पर कॉल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें -
aajtak.in