अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर बोले PM मोदी- नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त करने का दिन

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर PM मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और CM योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के कई नेताओं ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत के प्रति नर्सिंग स्टाफ के कर्तव्य, करुणा और प्रतिबद्धता की भावना अनुकरणीय है.

Advertisement
PM नरेंद्र मोदी (फाइल-पीटीआई) PM नरेंद्र मोदी (फाइल-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST
  • नर्स के त्याग और समर्पण की भावना को नमनः CM योगी
  • हम आपके योगदान को सलाम करते हैंः राहुल गांधी
  • नर्सिंग स्टाफ हमारी चिकित्सा प्रणाली की रीढ़ः जेपी नड्डा

कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के कई नेताओं ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत के प्रति नर्सिंग स्टाफ के कर्तव्य, करुणा और प्रतिबद्धता की भावना अनुकरणीय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मेहनती नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो COVID-19 से लड़ने में सबसे आगे है. स्वस्थ भारत के प्रति उनके कर्तव्य, करुणा और प्रतिबद्धता की भावना अनुकरणीय है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कहा कि "अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस" पर देश की समस्त नर्सों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. कोरोना महामारी के इस संकट काल में अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहीं हमारी नर्स बहनों के त्याग और समर्पण की भावना को सादर नमन.

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन लोगों को मेरी शुभकामनाएं जो इस दुनिया से दर्द और पीड़ा को दूर कर रहे हैं. हम आपके योगदान को सलाम करते हैं और आपकी परोपकारी भावना की प्रशंसा करते हैं. थैंक्स नर्स.

इसे भी पढ़ें --- महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान में हजारों की तादाद में Mucormycosis के मरीज, 50% लोगों की जा रही जान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ हमारी चिकित्सा प्रणाली की रीढ़ हैं. उनकी देखभाल और हीलिंग टच न केवल मेडिकल रिकवरी बल्कि मरीजों की भावनात्मक भलाई सुनिश्चित करता है. उन्होंने फ्रंट से कोरोना के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया है. मैं इस पर हमारे देश की नर्सों को सलाम करता हूं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार ने भी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »