Indian Railways: पश्चिम रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, 13 अप्रैल से बुकिंग होगी शुरू

पश्चिम रेलवे (Western Railways) के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत के नागरकोइल और कोयम्बटूर के लिए 2 जोड़ी यानी 4 स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन किया जाएगा.

Advertisement
Indian Railways Special Trains, IRCTC Ticket booking updates Indian Railways Special Trains, IRCTC Ticket booking updates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

देश में कोरोना संकट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है. पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने अब गांधीधाम से कोयम्बटूर और नागरकोइल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें सूरत में रुकेंगी.  

पश्चिम रेलवे के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत के नागरकोइल और कोयम्बटूर के लिए 2 जोड़ी यानी 4 स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन किया जाएगा. ट्रेन नंबर 06335 गांधीधाम-नागरकोइल साप्ताहिक स्पेशल 30 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से सुबह 10:45 बजे चलेगी जो रविवार यानी तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे नागरकोइल पहुंचेगी. 

Advertisement

इसी तरह ट्रेन नंबर 06336 नागरकोइल-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 14:45 बजे नागरकोइल से चलेगी. जो गुरुवार दोपहर को 12:00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी. 


वहीं, ट्रेन नंबर 06613 राजकोट-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल 25 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को राजकोट से सुबह 05:30 बजे चलेगी. जो अगले दिन रात 21:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी. 

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 06614 कोयंबटूर-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 23 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 12:15 बजे कोयम्बटूर से रवाना होगी और अगले दिन 17:50 बजे राजकोट पहुंचेगी.

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 06335 और 06613 की बुकिंग 13 अप्रैल से शुरू होगी. इन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement