Indian Railways: फिर पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू, जानें कब से कर सकेंगे सफर

तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई अपने दोनों रूट्स पर चलेगी. IRCTC के मुताबिक तेजस ट्रेन सप्ताह में चार दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी. 

Advertisement
IRCTC, Tejas Express: IRCTC, Tejas Express:

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST
  • 14 फरवरी से फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस
  • सप्ताह में 4 दिन चलेगी तेजस एक्सप्रेस

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) 14 फरवरी 2021 से एक बार फिर शुरू होने जा रही है. तेजस एक्सप्रेस लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई अपने दोनों रूट्स पर चलेगी. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के मुताबिक तेजस ट्रेन सप्ताह में चार दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी. 


IRCTC के मुताबिक तेजस ट्रेन में यात्रा करने के लिए 29 जनवरी से बुकिंग शुरू हो गई है. यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन समेत रेलवे के कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

Advertisement


इस वजह से बंद हुआ था संचालन
बता दें कि रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 23 नवंबर 2020 और मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 24 नवंबर को बंद कर दिया था. उस दौरान तेजस एक्सप्रेस के बंद होने का कारण यात्रियों की संख्या में कमी बताया गया था. 

देखें: आजतक LIVE TV 

रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा था कि कोरोना संक्रमण के बीच वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बहुत कम यात्रियों ने बुकिंग कराई जिसकी वजह से इस ट्रेन का संचालन रद्द करने का फैसला किया गया था. बता दें कि अक्टूबर 2019 में देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी. 

Advertisement


कब शुरू हुई थी तेजस एक्सप्रेस?
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का संचालन IRCTC के हाथ में है. IRCTC ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस अक्टूबर, 2019 में शुरू की थी. इसेक बाद अहमदाबाद-मुंबई के बीच जनवरी 2020 में तेजस एक्सप्रेस का संचालन हुआ.

कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन की वजह से तेजस एक्सप्रेस का परिचालन 19 मार्च से करीब सात महीने बंद रहा था. जबकि रेलवे ने 17 अक्टूबर 2020 यानी नवरात्र के पहले दिन ही तेजस ट्रेन का पुन: संचालन किया था. करीब एक महीने चलने के बाद बंद हुई तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »