RRB-NTPC परीक्षा के लिए इस रूट पर चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लखनऊ रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

Advertisement
Indian Railways Exam Special Trains (File Photo- ITG) Indian Railways Exam Special Trains (File Photo- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली ,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां त्योहारों के सीजन और गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है तो वहीं, दूसरी तरफ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए भी रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. इसी कड़ी में रेल प्रशासन द्वारा आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) एन.टी.पी.सी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर और 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एनटीपीसी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का प्रचलन किया जा रहा है ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में सुविधा मिल सके.

यहां देखें परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का टाइम शेड्यूल

> ट्रेन संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी

14 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 13.17 बजे, बस्ती से 13.48 बजे, बभनान से 14.15 बजे, मनकापुर से 14.45 बजे, गोण्डा से 15.20 बजे, करनैलगंज से 15.55 बजे, बाराबंकी से 16.32 बजे तथा बादशाहनगर से 17.12 बजे छूटकर लखनऊ जं. 17.45 बजे पहुंचेगी.

> ट्रेन नंबर 05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी

13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 18.48 बजे, बाराबंकी से 19.32 बजे, करनैलगंज से 20.30 बजे, गोण्डा से 21.00 बजे, मनकापुर से 21.26 बजे, बभनान से 22.02 बजे, बस्ती से 22.33 बजे तथा खलीलाबाद से 23.00 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी.

Advertisement

>  गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी

13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19.42 बजे, बस्ती से 20.10 बजे, बभनान से 20.40 बजे, मनकापुर से 21.10 बजे, गोण्डा से 21.45 बजे, करनैलगंज से 22.16 बजे, बाराबंकी से 23.37 बजे तथा  दूसरे दिन बादशाहनगर से 00.20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 00.55 बजे पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी

14 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जं. से 12.45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 13.17 बजे, बाराबंकी से 14.02 बजे, करनैलगंज से 14.50 बजे, गोण्डा से 15.27 बजे, मनकापुर से 16.03 बजे, बभनान से 16.42 बजे, बस्ती से 17.22 बजे तथा खलीलाबाद से 17.44 बजे छूटकर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी.

इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस.सी.एन. के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे. सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे. आवश्यकतानुसार अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. साथ ही गाड़ियों को आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारित (रि-शिड्यूल) भी किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »